Mattha Recipe: दही से घर पर बनाएं गांव जैसा असली मट्ठा, जानें रेसिपी और फायदे

Newspoint
गर्मियों के मौसम में गांव में लोग हर दिन सुबह उठते ही मट्ठा पीते हैं। गांव के स्टाइल में बना मट्ठा पीते ही शरीर में एक अलग ही ताजगी आ जाती है। अगर आप भी घर में मट्ठा बनाना चाहते हैं, तो मिक्सी में इसे बहुत आसानी से बना सकते हैं। जैसे ही गर्मियां आती हैं, तो खाने में दही, रायता, छाछ और मट्ठा शामिल कर लेना चाहिए। इन सब चीजों से पेट और पाचन बहुत अच्छा रहता है। गर्मियों के मौसम में दही खाने से पेट को बहुत ठंडक मिलती है। वैसे दही से भी ज्यादा फायदेमंद छाछ और मट्ठा को माना जाता है। गांव में ज्यादातर लोग गर्मियों के दिनों में मट्ठा ही पीते हैं।
Hero Image


दही से बनता है मट्ठा

मट्ठा दही से तैयार होता है। लेकिन इसमें फैट बिल्कुल भी नहीं होता है। मट्ठा काफी पतला होता है, जिससे इसे पचाना बहुत आसान हो जाता है। आप गांव के जैसा मट्ठा अपने घर में भी आराम से बना सकते हैं। आप सिर्फ अपनी मिक्सी का इस्तेमाल करके मट्ठा बनाकर पी सकते हैं। आइए जानते हैं मट्ठा बनाने का सही और आसान तरीका।

क्या होता है मट्ठा

सबसे पहले दूध से दही जमाया जाता है। दही जमने के बाद उसे लंबे समय तक मथनी से चलाकर मक्खन निकाला जाता है। इस पूरे काम के दौरान दही में पानी भी मिलाया जाता है। अब जो मक्खन निकलने के बाद पानी वाला हिस्सा बच जाता है, उसे ही मट्ठा कहते हैं।

You may also like



मिक्सी में मट्ठा बनाने का तरीका

घर में मट्ठा बनाने के लिए सबसे पहले घर का ताजा और गाढ़ा दही जमाकर तैयार कर लें। इसके बाद उस दही को मिक्सी के जार में डालें और अच्छी तरह से चलाएं। अब दही में बर्फ या ठंडा पानी डाल दें। ठंडा पानी डालने के बाद इसे तब तक चलाते रहें, जब तक कि सारा मक्खन अलग ना हो जाए। जब मक्खन अलग हो जाए, तो सारा मक्खन बाहर निकाल लें। अब जो मट्ठा बच गया है, उसे पिया जा सकता है।

हाथ से मट्ठा बनाने का तरीका

मट्ठा बनाने का एक और तरीका भी है। आप दही को हाथ वाली मथनी यानी रई से भी चला सकते हैं। इसे चलाते समय बीच-बीच में पानी डालकर पतला करते रहें। इसे तब तक चलाएं जब तक मक्खन बाहर ना आ जाए। अब सारा मक्खन बर्तन से निकाल लें। बचे हुए मट्ठे का इस्तेमाल पीने के लिए करें। जो मक्खन निकला है, उससे आप घी बना सकते हैं। आप चाहें तो उस मक्खन को ऐसे ही खा भी सकते हैं।


पेट के लिए अच्छा

मट्ठा पीने के बहुत सारे फायदे होते हैं। मट्ठा पीने से पेट और पाचन बहुत बेहतर होता है। इससे गैस और एसिडिटी की परेशानी दूर होती है। इसके साथ ही कब्ज में भी काफी राहत मिलती है।

वजन घटाने में मददगार

मट्ठा में बहुत कम कैलोरी होती है और फैट तो बिल्कुल भी नहीं होता है। इसे पीने से पेट आसानी से भर जाता है। पेट भर जाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। तेज गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए मट्ठा पी सकते हैं। मट्ठा पीने से लू लगने का खतरा कम हो जाता है और शरीर में पानी की कमी भी पूरी हो जाती है।

सेहत के लिए फायदेमंद

मट्ठा से शरीर को लाइट प्रोटीन मिलता है। इसके अलावा शरीर को कैल्शियम, विटामिन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। ये एक हेल्दी और अच्छी चीज़ है।

मट्ठा का इस्तेमाल कैसे करें

मट्ठा को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप मट्ठा को गुड़ के साथ पी सकते हैं। मट्ठा में भुना जीरा, काला नमक और पुदीना डालकर भी पी सकते हैं। पीने के अलावा आप मट्ठा से कढ़ी भी बना सकते हैं। इसके अलावा मट्ठा का इस्तेमाल मट्ठे के आलू बनाने और मट्ठे की अरबी बनाने के लिए भी किया जाता है।



More from our partners
Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint