Monsoon 2026: बारिश आते ही क्यों होने लगती है चाय-पकौड़े की क्रेविंग? जानिए इसके पीछे का असली कारण

बारिश की पहली फुहार पड़ते ही मन अपने आप गरमा गरम चाय और कुरकुरे पकौड़े की तरफ खींचने लगता है। तेज गर्मी से राहत देने वाला यह मौसम अपने साथ हरियाली, ठंडी हवा और बारिश की सुहानी बूंदों के साथ एक खास तरह की क्रेविंग भी लेकर आता है। सोशल मीडिया पर बारिश के मौसम में स्नैक्स की तस्वीरों की बाढ़ आ जाती है। कैफे में भी भीड़ बढ़ जाती है और घर घर में लोग चाय की चुस्कियों के साथ पकौड़े, भुट्टा, मसालेदार मैगी और समोसे जैसी चीजों का लुफ्त उठाने लगते हैं। लेकिन क्या सच में बारिश के मौसम में शरीर को इन तली भुनी चीजों की ज्यादा जरूरत होती है या फिर इसके पीछे कुछ और वजह है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मानसून में चाय और पकौड़े की तलब क्यों बढ़ जाती है और इसे लेकर एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं।
Hero Image


भूख नहीं, यादें बढ़ाती है तलब


एक्सपर्ट्स का कहना है कि बारिश का मौसम हमारे अंदर पुरानी यादों को ताजा कर देता है। कई लोगों के लिए मानसून का मतलब खिड़की के पास बैठकर चाय पीना, परिवार के साथ पकौड़े खाना, भुट्टा सेंकना या दोस्तों के साथ गरमा गरम स्नैक्स का आनंद लेना होता है। बार बार दोहराए गए ऐसे एक्सपीरियंस दिमाग में एक मजबूत जुड़ाव बना देते हैं। जब मौसम फिर वैसा ही होता है, तो दिमाग उन यादों को दोबारा एक्टिव कर देता है और उनसे जुड़ी स्नैक्स खाने की चीजों की तलब बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें: Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे सॉफ्ट वेज मोमोज, नोट कर लें यह आसान रेसिपी