ओट्स या ग्रेनोला: किसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स है कम और सेहत के लिए फायदेमंद?
सुबह उठते ही सबसे पहला सवाल होता है - आज नाश्ते में क्या खाएं? अगर आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं, तो आपके किचन में ओट्स और ग्रेनोला जरूर होंगे। लेकिन अगर आप अपने शुगर लेवल को लेकर चिंतित हैं, तो यह बहस Oatmeal vs Granola आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें: Sugar Free Breakfast: ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोज सुबह खाएं ये बिना चीनी वाले नाश्ते
ओट्स: सादगी में ही सुरक्षा है
ओट्स, विशेष रूप से स्टील-कट या रोल्ड ओट्स, एक High Fiber Breakfast का बेहतरीन उदाहरण हैं। ओट्स में 'बीटा-ग्लाइकन' नामक एक विशेष फाइबर होता है, जो पाचन को धीमा करता है। इसका परिणाम यह होता है कि शुगर खून में धीरे-धीरे पहुँचती है। Glycemic Index of Oats काफी कम होता है, जो इसे Healthy Breakfast for Diabetics की श्रेणी में सबसे ऊपर रखता है। इसके नियमित सेवन से Oats Health Benefits जैसे हृदय स्वास्थ्य में सुधार और इंसुलिन संवेदनशीलता में वृद्धि देखी गई है।ये भी पढ़ें: Sugar Free Breakfast: ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोज सुबह खाएं ये बिना चीनी वाले नाश्ते
Next Story