खारे पानी के दाग से खराब हो गया है कार का लुक? तो ये घरेलू उपाय जरूर आजमाएं

Newspoint
गर्मी में या समुद्र के पास रहने वाले इलाकों में अक्सर देखा गया है कि जब गाड़ी खारे पानी से धोकर धूप में सुखाई जाती है, तो उस पर सफेद-सफेद दाग बन जाते हैं। ये दाग गाड़ी की खूबसूरती को खराब कर देते हैं और अगर समय रहते साफ न किए जाएं तो पेंट भी खराब हो सकता है।
Hero Image


लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही कुछ आसान घरेलू चीजों की मदद से इन दागों को हटा सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा खर्च किए।

नींबू और सफेद सिरके का जादू


सबसे आसान और सस्ता तरीका है नींबू और सफेद सिरका।

कैसे करें इस्तेमाल:

You may also like



  • एक स्प्रे बोतल में आधा पानी और आधा नींबू का रस मिलाएं।
  • इसे कार के दाग वाले हिस्सों पर छिड़कें और माइक्रोफाइबर कपड़े से पोछें।
  • दाग हल्के होकर गायब हो जाएंगे।

सिरका वाला तरीका:

  • डिस्टिल वाटर में बराबर मात्रा में सफेद सिरका मिलाएं।
  • इस मिश्रण को भी स्प्रे बोतल में डालें और दागों पर छिड़कें।
  • अब सूती कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें।

बेकिंग सोडा का पेस्ट

बेकिंग सोडा कार के दागों को हटाने में बहुत असरदार होता है।

कैसे बनाएं पेस्ट:

  • एक बाउल में थोड़ा पानी और 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
  • अगर दाग ज्यादा गहरे हैं तो इसमें कुछ बूंदें सफेद सिरके की भी डाल सकते हैं।
  • अब इस पेस्ट को कपड़े की मदद से दाग वाले हिस्से पर लगाएं।
  • 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गीले कपड़े से साफ कर दें।

इससे न सिर्फ दाग हटेंगे, बल्कि कार का पेंट भी चमकने लगेगा।

एक्स्ट्रा टिप:


इन उपायों को करने के बाद अगर गाड़ी पर वैक्स लगा दें तो वह आगे दाग पड़ने से बची रहेगी और लंबे समय तक चमकती भी रहेगी।


अगर आपकी गाड़ी पर खारे पानी की वजह से सफेद धब्बे पड़ गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। महंगे प्रोडक्ट्स या पेंटिंग की बजाय आप घर में मौजूद नींबू, सिरका और बेकिंग सोडा जैसे आसान उपायों से इन दागों को हटा सकते हैं। ये तरीके न सिर्फ सस्ते हैं बल्कि कार के पेंट को भी नुकसान नहीं पहुंचाते। नियमित सफाई और थोड़ी देखभाल से आप अपनी गाड़ी को हमेशा नई जैसी चमकती हुई रख सकते हैं।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint