बोरिंग चावल को बनाएं सुपर टेस्टी – ट्राय करें ये साउथ इंडियन रेसिपीज़
जब भी साउथ इंडियन खाने की बात होती है, तो सबसे पहले डोसा और इडली का नाम ज़रूर आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साउथ इंडिया में चावल से कई तरह के टेस्टी और हेल्दी डिशेज़ बनाए जाते हैं? इनमें स्वाद के साथ-साथ हेल्थ का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
चलिए जानते हैं 5 ऐसे चावल से बनने वाले साउथ इंडियन फूड जिनकी रेसिपी बहुत आसान है और जो घर पर भी मज़े से बनाए जा सकते हैं।
1. दही चावल (Curd Rice)
यह रेसिपी साउथ इंडिया में बहुत फेमस है, खासकर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में। दही चावल एक हल्का और ताजगी से भरा हुआ खाना है, जो खासतौर पर गर्मियों में बहुत राहत देता है। दही की ठंडक और चावलों की नरमियत मिलकर इसे न सिर्फ स्वादिष्ट बनाते हैं, बल्कि यह पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
बनाने का तरीका: पके हुए चावल में दही मिलाएं। अब एक पैन में सरसों, करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक का तड़का लगाकर चावल में डालें। ऊपर से अनार, घिसी गाजर या धनिया डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
2. पेसरट्टु (Pesarattu)
पेसरट्टु एक साउथ इंडियन डिश है, जो एक तरह का डोसा होता है, लेकिन इसमें उड़द दाल की बजाय मूंग दाल का इस्तेमाल किया जाता है। यह डिश खासकर आंध्र प्रदेश में बहुत फेमस है और यहां के पारंपरिक नाश्ते का हिस्सा मानी जाती है। पेसरट्टु को मूंग दाल की वजह से यह हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।
बनाने का तरीका: मूंग दाल और थोड़ा चावल भिगोकर हरी मिर्च, धनिया, नमक के साथ पीस लें। बैटर को तवे पर फैलाकर क्रिस्पी डोसा बनाएं। चाहें तो इसमें प्याज, आलू या पनीर की फिलिंग कर सकते हैं।
3. पोंगल (Pongal)
यह एक ट्रेडिशनल साउथ इंडियन डिश है, जो खासकर पोंगल त्योहार पर बनाई जाती है। यह डिश न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। पोंगल को मीठा और नमकीन, दोनों तरीके से बनाया जा सकता है, और हर तरीके का अपना अलग ही स्वाद होता है।
बनाने का तरीका: चावल और मूंग दाल को भिगो लें। फिर कुकर में पहले दाल और फिर चावल डालकर पकाएं। गुड़ और पानी डालकर मिलाएं। ऊपर से घी में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची मिलाएं।
4. लेमन राइस ( Lemon Rice )
अगर कुछ हल्का और ताजगी भरा खाना है, तो लेमन राइस बेस्ट ऑप्शन है। इसमें नींबू का खट्टा-मीठा स्वाद, हल्के मसालों की खुशबू और बचे हुए चावल का जबरदस्त इस्तेमाल होता है। ये डिश ना सिर्फ पेट को हल्का रखती है बल्कि मूड भी फ्रेश कर देती है।
बनाने का तरीका: पके हुए चावल में नींबू का रस डालें। फिर सरसों, करी पत्ता, मूंगफली और हरी मिर्च का तड़का लगाकर चावल में मिलाएं। ऊपर से थोड़ा धनिया डालकर गर्मागर्म खाएं।
5. इडली (Idli)
इडली एक हल्की और स्टीम्ड डिश है, जो पचने में बहुत आसान होती है। इसलिए इसे डाइजेशन के लिए बेस्ट माना जाता है। सुबह के नाश्ते में इडली खाना एक हेल्दी और टेस्टी शुरुआत हो सकती है। इसे सांभर या नारियल चटनी के साथ खाया जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
बनाने का तरीका: चावल और उड़द दाल को भिगोकर पीस लें। बैटर में नमक मिलाकर फर्मेन्ट होने दें। फिर सांचों में डालकर भाप में पकाएं। इसे नारियल या टमाटर की चटनी के साथ खाएं।
इन साउथ इंडियन रेसिपीज़ को आप रोज़ के खाने में शामिल कर सकते हैं। ये हेल्दी हैं, बनाने में आसान हैं और सबसे बड़ी बात – स्वाद में जबरदस्त हैं।

You may also like