गर्मियों में ठंडक चाहिए? ट्राई करें खसखस से बने ये 5 हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक्स

Newspoint
गर्मियों की तपती दोपहर और चुभती धूप से राहत पाने के लिए अगर आप कुछ ठंडा, हेल्दी और देसी पीना चाहते हैं तो खसखस (पोस्तदाना) से बनी ड्रिंक्स ज़रूर ट्राई करें। खसखस सिर्फ किचन का मसाला नहीं है, बल्कि यह शरीर को ठंडक देने वाला, एनर्जी बढ़ाने वाला और सेहतमंद ऑप्शन भी है।
Hero Image


खसखस के बीज मिनरल्स, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं, जो गर्मी में शरीर को अंदर से कूल रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं खसखस से बनने वाली 5 आसान और टेस्टी ड्रिंक्स की रेसिपी, जिन्हें आप घर पर बड़ी आसानी से बना सकते हैं।

1. खसखस का शरबत

सबसे पहले 2-3 बड़े चम्मच खसखस को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इसे मिक्सी में थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें। अब इस पेस्ट को मलमल के कपड़े या छलनी से छान लें। फिर इसमें नींबू का रस, चीनी और ठंडा पानी मिलाएं। बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा परोसें। ये शरबत शरीर को ठंडक देने में बहुत असरदार है।

You may also like



2. खसखस की लस्सी

सबसे पहले 1 कप दही को अच्छे से फेंट लें। अब उसमें 1-2 चम्मच खसखस का पेस्ट मिलाएं। फिर स्वादानुसार चीनी या शहद डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। ऊपर से थोड़ा इलायची पाउडर डाल सकते हैं। इस ठंडी-ठंडी लस्सी को एक गिलास में डालें और एन्जॉय करें।

3. खसखस की ठंडाई

खसखस की ठंडाई बनाने के लिए 2 चम्मच खसखस और 5-6 बादाम को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 1 ग्लास ठंडे दूध या पानी में मिलाएं। ऊपर से शक्कर, काली मिर्च पाउडर और इलायची पाउडर मिलाएं। बर्फ डालें और ठंडी-ठंडी ठंडाई पीएं।


4. खसखस-नींबू ड्रिंक

खसखस का पेस्ट बनाएं और इसमें ताज़ा नींबू का रस मिलाएं। अब इसमें चीनी, काला नमक और ठंडा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। चाहें तो पुदीने के पत्ते भी डाल सकते हैं। गर्मियों में यह ड्रिंक आपको तुरंत रिफ्रेश कर देगा।

5. खसखस-आम पेय

1 कच्चा आम उबालकर उसका गूदा निकालें और खसखस पेस्ट के साथ मिक्स करें। फिर इसमें थोड़ा भुना जीरा, काला नमक, शक्कर और ठंडा पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। बर्फ के साथ सर्व करें। यह ड्रिंक स्वाद में भी कमाल का है और पेट को भी ठंडक देता है।


गर्मियों में जब प्यास बढ़ती है और शरीर सुस्त लगता है, तब बाजार के शुगरी ड्रिंक्स की बजाय खसखस से बने ये घरेलू ड्रिंक्स ट्राई करें। ये न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। तो इस बार गर्मियों को बनाइए हेल्दी और कूल, खसखस के साथ।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint