कपल्स के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 5 झीलें, हर नज़ारा लगेगा जन्नत जैसा

भारत प्राकृतिक सुंदरता से भरा देश है। पहाड़, समुंदर, जंगल और नदियों के साथ-साथ यहां की झीलें भी दिल को सुकून देने वाली होती हैं। खासकर अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं शांति और रोमांस भरा समय बिताना चाहते हैं, तो ये 5 झीलें आपके ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। इनकी खूबसूरती ऐसी है कि एक बार देखने के बाद आप बार-बार वहां जाने का मन बनाएंगे।
Hero Image


1. डल झील, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)


डल झील को 'पूर्व का वेनिस' भी कहा जाता है। यहां शिकारा की सवारी और हाउसबोट में ठहरने का अनुभव हर कपल के लिए बेहद रोमांटिक होता है। बर्फबारी के मौसम में यह जगह और भी जादुई लगती है।

2. पैंगोंग त्सो झील, लद्दाख


समुद्र तल से 4,350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पैंगोंग त्सो झील एक स्वर्ग जैसी जगह है। इसका नीला पानी और शांत माहौल किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। '3 इडियट्स' फिल्म के बाद इस झील की लोकप्रियता और बढ़ गई है।


3. पिछोला झील, उदयपुर (राजस्थान)


उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है और पिछोला झील इसकी सबसे मशहूर झीलों में से एक है। यहां बोटिंग करते हुए सूरज डूबते देखना किसी जादू से कम नहीं। इस झील के किनारे का नज़ारा बहुत ही रोमांटिक होता है।

4. चिल्का झील, ओडिशा


चिल्का झील दुनिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील मानी जाती है। यहां हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। अगर आप और आपके पार्टनर को प्रकृति और पक्षियों से प्यार है, तो यह जगह एक परफेक्ट डेट डेस्टिनेशन हो सकती है।


5. सत्तल झील, उत्तराखंड


अगर आप कुछ शांत और भीड़ से दूर चाहते हैं, तो सत्तल झील एक बेहतरीन विकल्प है। यह झील सात छोटी-छोटी झीलों से मिलकर बनी है और चारों ओर हरियाली और पहाड़ों से घिरी है। कपल्स के लिए यह जगह बेहद सुकूनदायक साबित होती है।

इन झीलों की खास बात यह है कि ये ना सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि यहां का शांत और सुकून भरा माहौल आपके रिश्ते को और भी गहरा बना देगा। तो अगली बार जब घूमने का प्लान बनाएं, तो इनमें से किसी एक झील को जरूर शामिल करें।