इंग्लैंड से रिकॉर्ड हार के बाद टीम मैनेजमेंट पर उठे सवाल, दिनेश कार्तिक ने फैसले पर जताई हैरानी
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारत की करारी हार के बाद टीम मैनेजमेंट के कुछ फैसलों पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड के खिलाफ टीम के बल्लेबाजी क्रम पर हैरानी जताई। कार्तिक ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा को शिवम दुबे से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के फैसले को समझ से परे बताया।
भारत की पारी के शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट गिरने के बाद स्कोर 52/5 था। इसी दौरान टीम मैनेजमेंट ने शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को मैदान पर भेजा। कमेंट्री के दौरान दिनेश कार्तिक ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या टीम मैनेजजमेंट को शिवम दुबे पर भरोसा नहीं है। उन्होंने इसे समझ से परे फैसला बताया। दिनेश कार्तिक का मानना था कि जब टीम मुश्किल परिस्थिति में हो, तब अनुभवी बल्लेबाजों पर भरोसा दिखाना जरूरी होता है। ऐसे समय पर बल्लेबाजी क्रम में किए गए प्रयोग अक्सर टीम पर अतिरिक्त दबाव बना देते हैं।
हालांकि, बाद में शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। कार्तिक का मानना था कि मुश्किल हालात में अनुभवी बल्लेबाज को पहले भेजा जाना चाहिए था।
मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 44 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई। रनों के लिहाज से यह भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी हार रही। भारत के बल्लेबाज पूरे मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। किसी भी बल्लेबाज को बड़ी साझेदारी बनाने का मौका नहीं मिला, जिसका असर टीम के कुल स्कोर पर साफ दिखाई दिया।
दरअसल, भारत इंग्लैंड से लगातार दूसरा मुकाबला भी हार गया। इस हार के बाद भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही है। अब सीरीज में बने रहने के लिए भारत को अपने बाकी दोनों मुकाबले जीतने होंगे। पिछले महीने आयरलैंड से भारतीय टीम पहले ही सीरीज गंवा चुकी है और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी लगातार खराब प्रदर्शन ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
लगातार दो हार के बाद अब भारतीय टीम और टीम मैनेजमेंट पर दबाव बढ़ गया है। ऐसे में अगले मुकाबलों के लिए प्लेइंग इलेवन और बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। टीम के लिए अब वापसी करना आसान नहीं होगा और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
You may also like
- विश्व कप मैच के दौरान IShowSpeed के साथ नस्लवादी दुर्व्यवहार, फीफा ने जांच शुरू की
- '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर
- भारत के इकलौते चीनी मूल के रणजी क्रिकेटर | एस.एस. ली की अनकही कहानी
- 'धोखे से जीती मेसी की टीम.....' अर्जेंटीना पर मैच फिक्सिंग के आरोप, इजिप्ट के खिलाड़ी ने रो-रोकर बयाँ किया दर्द
- FIFA World Cup 2026: बच गई अर्जेंटीना की टीम, आखिरी मिनटों में बदला गेम, मेसी ने हासिल की ये उपलब्धि
भारत की पारी के शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट गिरने के बाद स्कोर 52/5 था। इसी दौरान टीम मैनेजमेंट ने शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को मैदान पर भेजा। कमेंट्री के दौरान दिनेश कार्तिक ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या टीम मैनेजजमेंट को शिवम दुबे पर भरोसा नहीं है। उन्होंने इसे समझ से परे फैसला बताया। दिनेश कार्तिक का मानना था कि जब टीम मुश्किल परिस्थिति में हो, तब अनुभवी बल्लेबाजों पर भरोसा दिखाना जरूरी होता है। ऐसे समय पर बल्लेबाजी क्रम में किए गए प्रयोग अक्सर टीम पर अतिरिक्त दबाव बना देते हैं।
हालांकि, बाद में शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। कार्तिक का मानना था कि मुश्किल हालात में अनुभवी बल्लेबाज को पहले भेजा जाना चाहिए था।
शुरुआत से ही लड़खड़ाए भारतीय बल्लेबाज
मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 44 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई। रनों के लिहाज से यह भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी हार रही। भारत के बल्लेबाज पूरे मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। किसी भी बल्लेबाज को बड़ी साझेदारी बनाने का मौका नहीं मिला, जिसका असर टीम के कुल स्कोर पर साफ दिखाई दिया।
लगातार दूसरी सीरीज गंवा सकती है भारतीय टीम