Range Rover से लेकर Rolls-Royce तक, भारत में 3 करोड़ रुपये तक सस्ती हुईं ब्रिटेन की कारें

Newspoint
भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) 15 जुलाई 2026 को पूरी तरह से लागू हो गया है। यह ऐतिहासिक समझौता कपड़ा, जूते-चप्पल, कपड़े और प्रोसेस्ड फूड जैसे कई सेक्टर्स के लिए तो फायदेमंद साबित होगा ही, साथ ही यह भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बाहर से आने वाली लग्जरी कारों की पूरी तस्वीर को बदल कर रख देगा।
Hero Image


भारत और ब्रिटेन के बीच 25 जुलाई 2025 को इस व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (CETA) पर दस्तखत किए गए थे। इस डील की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि इसके तहत ब्रिटेन में बनने वाले वाहनों पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी में धीरे-धीरे बड़ी कटौती की जाएगी। इस समझौते की वजह से ब्रिटेन में बनी लग्जरी कारों की कीमतें भारत में 3 करोड़ रुपये तक कम हो गई हैं। आइए जानते हैं कि इस समझौते का ऑटो सेक्टर पर क्या असर पड़ा है और कौन से ब्रांड्स सस्ते हुए हैं।

कौन से कार ब्रांड्स हुए सस्ते?


इस समझौते का सबसे बड़ा फायदा जगुआर लैंड रोवर, रोल्स-रॉयस, बेंटले, एस्टन मार्टिन और मैकलारेन जैसे मशहूर कार ब्रांड्स को मिल रहा है। आपको बता दें कि जगुआर लैंड रोवर ने 2026 की शुरुआत में ही ब्रिटेन में बने अपने कुछ पॉपुलर मॉडल्स, जैसे कि रेंज रोवर एसवी (Range Rover SV) और range rover स्पोर्ट एसवी पर 75 लाख रुपये तक की कटौती की घोषणा कर दी थी। हालांकि मैकलारेन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कीमतों को कम करने का एलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि उनकी कारों की कीमतों में 3 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमी आएगी। इसके अलावा रोल्स-रॉयस, एस्टन मार्टिन और बेंटले की तरफ से भी कीमतों में कटौती की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint