दिल्ली में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं, वोटर ID और ड्राइविंग लाइसेंस भी होंगे मान्य
Delhi Government Schemes 2026 : दिल्ली के निवासियों के लिए सरकारी योजनाओं से जुड़ी एक अहम खबर है। अब दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं होगा। अगर किसी व्यक्ति के पास आधार कार्ड नहीं है या वह इसके जरिए अपनी पहचान सत्यापित नहीं करवाना चाहता, तो वह वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जैसे दूसरे सरकारी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सकेगा।
दरअसल, दिल्ली सरकार ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़ी जानकारी को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी की है। इसके लिए सरकार ने ‘ Unified Citizen Data Platform ’ को मंजूरी दी है। इस पहल का उद्देश्य योजनाओं का लाभ सही और पात्र लोगों तक पहुंचाना और एक ही व्यक्ति के अलग-अलग योजनाओं में गलत तरीके से कई बार पंजीकरण की समस्या को रोकना है।
इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए दिल्ली सरकार की अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों का रिकॉर्ड एक जगह उपलब्ध होगा। सरकार का उद्देश्य एक ऐसा केंद्रीय डिजिटल डेटाबेस तैयार करना है, जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज हो।
इससे सरकार आसानी से पता लगा सकेगी कि कौन-सा व्यक्ति किस योजना का लाभ उठा रहा है। सरकार का मानना है कि इससे प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।
दिल्ली सरकार की कई योजनाएं इस पहल के दायरे में आती हैं। इनमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मुफ्त बस यात्रा योजना और लाडली योजना जैसी पहल शामिल हैं।
आधार के जरिए पहचान सत्यापन करने से पहले संबंधित व्यक्ति की स्पष्ट सहमति लेना जरूरी होगा। अगर कोई नागरिक आधार के माध्यम से वेरिफिकेशन नहीं करवाना चाहता, तो भी उसे दिल्ली सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में कोई रुकावट नहीं आएगी।
इसके अलावा, एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाभार्थियों का रिकॉर्ड उपलब्ध होने से सरकारी योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता बढ़ाने और पात्र लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, दिल्ली सरकार ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़ी जानकारी को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी की है। इसके लिए सरकार ने ‘ Unified Citizen Data Platform ’ को मंजूरी दी है। इस पहल का उद्देश्य योजनाओं का लाभ सही और पात्र लोगों तक पहुंचाना और एक ही व्यक्ति के अलग-अलग योजनाओं में गलत तरीके से कई बार पंजीकरण की समस्या को रोकना है।
क्या है दिल्ली सरकार का Unified Citizen Data Platform?
दिल्ली सरकार ने ‘Unified Citizen Data Platform’ को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस योजना की घोषणा पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की थी। अब सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Information Technology) ने इसे लेकर औपचारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए दिल्ली सरकार की अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों का रिकॉर्ड एक जगह उपलब्ध होगा। सरकार का उद्देश्य एक ऐसा केंद्रीय डिजिटल डेटाबेस तैयार करना है, जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज हो।
इससे सरकार आसानी से पता लगा सकेगी कि कौन-सा व्यक्ति किस योजना का लाभ उठा रहा है। सरकार का मानना है कि इससे प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।
You may also like
- केंद्रीय कर्मचारियों की चमकी किस्मत, जनवरी 2026 से एरियर मिलने पर बड़ा अपडेट आया सामने
- बिजली की मांग बढ़ी, नई क्षमता एक साल के निचले स्तर पर, जुलाई-सितंबर में सिर्फ 10,038 मेगावाट जुड़ी
- गांवों में खाने-पीने की चीजें 9% से ज्यादा महंगी, शहरों से क्यों बढ़ी गांवों की परेशानी?
- AI से फ्रेशर्स की नौकरी खत्म होगी या बदलेगी? कॉग्निजेंट ने 24,000 युवाओं की हायरिंग का प्लान बताया
- अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों पर जेफरीज बुलिश, 51 अरब डॉलर के निवेश से ग्रोथ की उम्मीद
दिल्ली सरकार की कई योजनाएं इस पहल के दायरे में आती हैं। इनमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मुफ्त बस यात्रा योजना और लाडली योजना जैसी पहल शामिल हैं।
सरकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं
इस प्लेटफॉर्म को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड का इस्तेमाल पूरी तरह स्वैच्छिक होगा। यानी किसी नागरिक को अपनी पहचान सत्यापित करवाने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।आधार के जरिए पहचान सत्यापन करने से पहले संबंधित व्यक्ति की स्पष्ट सहमति लेना जरूरी होगा। अगर कोई नागरिक आधार के माध्यम से वेरिफिकेशन नहीं करवाना चाहता, तो भी उसे दिल्ली सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में कोई रुकावट नहीं आएगी।
आधार कार्ड की जगह कौन से दस्तावेज होंगे मान्य?
जो लोग आधार कार्ड का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, वे अपनी पहचान साबित करने के लिए दूसरे वैध सरकारी दस्तावेज जमा कर सकते हैं। सरकार के अनुसार, पहचान सत्यापन के लिए इन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जा सकेगा:- वोटर ID कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- केंद्र या राज्य सरकार की ओर से जारी कोई अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
आम लोगों को क्या होगा फायदा?
इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह है कि दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य नहीं होगा। जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है या जो इसके जरिए पहचान सत्यापित नहीं करवाना चाहते, वे दूसरे मान्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सकेंगे।इसके अलावा, एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाभार्थियों का रिकॉर्ड उपलब्ध होने से सरकारी योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता बढ़ाने और पात्र लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।





