EPFO New Portal: पुराने और छूटे हुए पीएफ खातों को खोजना और मर्ज करना हुआ आसान, जानिए ईपीएफओ के नए पोर्टल के फायदे

Newspoint
अक्सर नौकरी बदलने के साथ लोग अपने पुराने पीएफ खातों को भूल जाते हैं या उन्हें नए खाते में ट्रांसफर करने का काम टालते रहते हैं। लेकिन अब इस झंझट से हमेशा के लिए मुक्ति मिलने वाली है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ जल्द ही एक नया सिस्टम लॉन्च करने जा रहा है जो आपके सभी पुराने ईपीएफ खातों को एक ही स्थान पर लाने में मदद करेगा। EPFO New Portal का मुख्य उद्देश्य उन सभी बिखरे हुए पीएफ खातों को ट्रैक करना, मर्ज करना और ट्रांसफर करना है जो कर्मचारी अक्सर नौकरियां बदलने के दौरान पीछे छोड़ देते हैं।
Hero Image
Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint