PF वालों की हुई मौज! अब बिना भागदौड़ सीधे खाते में आएगा पैसा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) समय-समय पर PF खाताधारकों के लिए नए अपडेट जारी करता रहता है। अगर आपके परिवार में कोई केंद्रीय कर्मचारी, निजी क्षेत्र का कर्मचारी या पेंशनभोगी है, तो यह खबर उनके लिए काफी काम की साबित हो सकती है।
अब पीएफ का पैसा निकालने के लिए कर्मचारियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। EPFO पूरी पीएफ निकासी प्रक्रिया को ऑटोमेटेड बनाने की तैयारी कर रहा है। यानी भविष्य में किसी कर्मचारी के रिटायर होने के बाद उसका पीएफ क्लेम सिस्टम खुद प्रोसेस करेगा और पैसा बिना ज्यादा देरी के सीधे बैंक खाते में पहुंच सकता है।
क्या है EPFO का नया प्लान?
फिलहाल EPFO 5 लाख रुपये तक के कुछ दावों का निपटारा ऑटोमेटेड तरीके से करता है। बीमारी, शादी या घर बनाने जैसी जरूरतों के लिए एडवांस क्लेम का सेटलमेंट थोड़ा जल्दी हो जाता है। हालांकि, नौकरी छोड़ने या रिटायरमेंट के बाद पूरी पीएफ राशि निकालने की प्रक्रिया में अभी काफी समय लग जाता है।
You may also like
- E20 पेट्रोल से फ्यूल टैंक कैप पर लगती हैं चींटियां, वायरल वीडियो पर BPCL ने दी सफाई, जानें डिटेल्स
- 30 जून के बाद भी नहीं बढ़ेंगे इन 40 जरूरी चीजों के दाम! सरकार देने जा रही है अब तक का सबसे बड़ा तोहफा
- LPG सिलेंडर को लेकर लागू हुआ नया नियम, अगर आपने नहीं किया ऐसा तो…
- चांदी की कीमतों में आया तगड़ा भूचाल! एक ही दिन में ₹7,000 से ज्यादा टूटे दाम
- सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: जानें कारण और ताजा स्थिति
EPFO अब फाइनल पीएफ सेटलमेंट को भी ऑटोमेटेड मोड में लाने की तैयारी कर रहा है। इसके लागू होने के बाद कर्मचारी के क्लेम करने पर सॉफ्टवेयर खुद दस्तावेजों की जांच करेगा और प्रक्रिया पूरी होने के बाद रकम सीधे बैंक खाते में भेजी जा सकेगी। इससे क्लेम के निपटारे में लगने वाला समय काफी कम हो सकता है।
नौकरी बदलने पर नहीं होगी परेशानी
निजी क्षेत्र में नौकरी बदलना आम बात है। ऐसे में कई बार कर्मचारी पुराने पीएफ खाते को नए खाते से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करना भूल जाते हैं। EPFO इस समस्या का भी समाधान तैयार कर रहा है।
EPFO के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति के मुताबिक, ऑटो-ट्रांसफर सिस्टम लागू होने के बाद नौकरी बदलते ही कर्मचारी का पुराना पीएफ डेटा अपने आप नए खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। इसके लिए अलग से फॉर्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कर्मचारियों का पैसा फंसने की संभावना भी कम होगी।
एटीएम और UPI से भी निकाल सकेंगे PF का पैसा
EPFO जल्द ही ऐसी सुविधा शुरू करने की तैयारी में है, जिसके तहत PF खाताधारक एटीएम और UPI के जरिए भी पैसा निकाल सकेंगे। यह सुविधा EPFO 3.0 अपग्रेड का हिस्सा होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सुविधा को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकता है। इसके बाद पीएफ का पैसा निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।
EPFO के इन बदलावों का मकसद कर्मचारियों को तेज, आसान और परेशानी मुक्त सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऑटोमेशन और डिजिटल सुविधाओं के बढ़ने से भविष्य में पीएफ से जुड़े कई काम पहले के मुकाबले ज्यादा सरल हो सकते हैं।









