Lost Aadhaar PAN Card: आधार, पैन या पासपोर्ट खो गया है? जानिए कैसे घर बैठे मिलेगी डुप्लीकेट कॉपी

Newspoint
अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट खो जाने पर अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। सरकार ने इन सभी जरूरी पेपर्स को दोबारा हासिल करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है, जिससे आप घर बैठे ही अपने डुप्लीकेट दस्तावेज पा सकते हैं। इस काम के लिए सबसे पहला और जरूरी कदम है 'लॉस्ट डॉक्यूमेंट रिपोर्ट' (LDR) दर्ज कराना।
Hero Image



क्या है लॉस्ट डॉक्यूमेंट रिपोर्ट (LDR)?


  • यह एक आधिकारिक रिपोर्ट होती है जिसे पुलिस पोर्टल पर ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।
  • यह रिपोर्ट इस बात का सबूत होती है कि आपके दस्तावेज खो गए हैं, जिससे नई कॉपी जारी करना आसान हो जाता है।
  • इसके लिए अब पुलिस थाने जाने की कोई जरूरत नहीं है; यह रिपोर्ट पूरी तरह ऑनलाइन दर्ज की जा सकती है।


आधार कार्ड खो जाने पर क्या करें?


  • आप यूआईडीएआई (UIDAI) की वेबसाइट पर जाकर "Retrieve UID/EID" का विकल्प चुनकर अपना नंबर वापस पा सकते हैं।
  • इसके बाद आप अपना ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं या इसे दोबारा प्रिंट करने का ऑर्डर दे सकते हैं।
  • इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है। आप माईआधार (MyAadhaar) पोर्टल या नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं या डिटेल्स अपडेट करा सकते हैं।


बिना लिंक मोबाइल नंबर के आधार कार्ड कैसे वापस पाएं?


अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है और आपको अपना आधार नंबर भी याद नहीं है, तो आप इसे घर बैठे डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र (Enrollment Center) जाना होगा। वहां आपको अपनी 28 अंकों की नामांकन आईडी (Enrolment ID) देनी होगी, जो आधार बनवाते समय मिली थी।

इसके बाद आधार केंद्र का कर्मचारी आपके बायोमेट्रिक (उंगलियों के निशान या आंख का स्कैन) का वेरिफिकेशन करेगा। आपसे कुछ बुनियादी जानकारियां पूछी जाएंगी और फिर आपका ई-आधार मिल जाएगा। इस काम के लिए आपको सिर्फ 30 रुपये की फीस देनी होगी।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint