How to Link PAN with Aadhaar Online: पैन-आधार लिंक करने का नया और आसान तरीका, देखें स्टेप बाय स्टेप गाइड

Newspoint
आज के समय में पैन कार्ड और आधार कार्ड हम सभी के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुके हैं। बैंक अकाउंट खुलवाना हो, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना हो, म्यूचुअल फंड में निवेश करना हो या प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करनी हो, हर वित्तीय काम के लिए इन दोनों की जरूरत पड़ती है।
Hero Image


टैक्स सिस्टम में पारदर्शिता लाने और एक ही व्यक्ति द्वारा कई पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए सरकार ने पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। अगर कोई व्यक्ति तय नियमों के तहत इन्हें लिंक नहीं करता है, तो उसका पैन कार्ड अमान्य या निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इससे आपकी बैंकिंग सेवाओं, टैक्स भुगतान और निवेश पर सीधा असर पड़ेगा।

पैन और आधार को लिंक करना क्यों जरूरी है?


इनकम टैक्स विभाग पैन जारी करता है, जबकि आधार कार्ड यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है। दोनों को लिंक करने का मुख्य मकसद फर्जी पैन कार्डों पर लगाम लगाना, टैक्स चोरी को रोकना, वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता बढ़ाना और डिजिटल टैक्स सिस्टम को मजबूत बनाना है।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint