Newspoint Logo

महिलाओं के लिए पार्ट-टाइम बिजनेस आइडिया: घर बैठे शुरू करें कमाई, कम निवेश में बनाएं अच्छी आय

Newspoint
आज के समय में कई महिलाएं घर और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपनी अलग पहचान और कुछ कमाई भी चाहती हैं। अच्छी बात यह है कि अब ऐसे कई पार्ट-टाइम बिजनेस मौजूद हैं, जिन्हें कम पैसों में घर से ही शुरू किया जा सकता है। इनमें समय की भी ज्यादा जरूरत नहीं होती और धीरे-धीरे इन्हें बड़े बिजनेस में बदला जा सकता है। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए ऐसे 10 बेहतरीन पार्ट-टाइम बिजनेस आइडिया।
Hero Image


1. टिफिन और होम फूड सर्विस


अगर आपको टेस्टी खाना बनाना आता है, तो टिफिन सर्विस शुरू कर सकती हैं। ऑफिस में काम करने वाले लोग, घर से दूर रहने वाले स्टूडेट और अकेले रहने वाले लोग घर का खाना पसंद करते हैं। शुरुआत 5-10 ग्राहकों से भी की जा सकती है।

2. ब्यूटी पार्लर या होम सैलून


अगर आपने ब्यूटी का कोर्स किया है, तो घर से ही ब्यूटी पार्लर शुरू किया जा सकता है। शादी, त्योहार और दूसरे फंक्शन के दौरान इस काम की मांग काफी बढ़ जाती है।


3. सिलाई और बुटीक


सिलाई, फॉल-पिको, ब्लाउज, सूट स्टिचिंग और कपड़ों की अल्टरशन का काम हमेशा चलता रहता है। थोड़े अनुभव और एक सिलाई मशीन के साथ यह बिजनेस शुरू किया जा सकता है।


4. ऑनलाइन होममेड प्रोडक्ट बेचें


अगर आप अचार, पापड़, मसाले, मिठाई, अगरबत्ती, मोमबत्ती या हैंडमेड गिफ्ट आइटम बनाती हैं, तो उन्हें सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बेच सकती हैं।

5. ऑनलाइन ट्यूशन


अगर किसी विषय की अच्छी जानकारी है, तो घर बैठे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा सकती हैं। अंग्रेजी, मैथ्स, कंप्यूटर या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जा सकती है।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint