PFRDA New Policy 2026: पीएफआरडीए का बड़ा ऐलान, अगले 60-70 दिनों में लॉन्च होगी 'एनपीएस स्वास्थ्य' योजना
पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) नेशनल पेंशन सिस्टम से जुड़े करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक बेहद शानदार और अभूतपूर्व तोहफा लाने की तैयारी कर रहा है। बुढ़ापे में नियमित आय सुनिश्चित करने के साथ-साथ अब सरकार आपके स्वास्थ्य की सुरक्षा का जिम्मा भी उठाने जा रही है। बहुत जल्द एनपीएस के तहत एक नई एकीकृत योजना शुरू होने वाली है, जिसका नाम 'एनपीएस स्वास्थ्य' (NPS Swasthya) रखा गया है। इस नई पहल का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि सब्सक्राइबर्स को अब अपनी रिटायरमेंट सेविंग्स के साथ ही एक मजबूत हेल्थ इंश्योरेंस कवर (Health Insurance Cover) भी मिल जाएगा, जिससे बढ़ती उम्र में मेडिकल खर्चों की चिंता पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
You may also like
- LPG Cylinder Rate: आज से लागू हो गए गैस के नए दाम, जानिए आपके शहर में अब कितने का मिलेगा सिलेंडर
- बॉस स्कैम के बाद जालसाजों का नया हथियार बना AI इन्वेस्टमेंट स्कैम, NCBI ने बताया बचने का तरीका
- Cabinet Decisions: दिल्ली में छह लेन की द्वारका टनल को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, 6970 करोड़ रुपये होंगे खर्च
- अचानक अमेरिका जा रहे पीएम मोदी, ट्रंप के साथ मिलकर रचेंगे नया चक्रव्यूह?
- Penny Stock: ₹10 से कम का शेयर, रोज लग रहा है अपर सर्किट, वजह क्या है
अगले 60 से 70 दिनों में रोल आउट होगी 'एनपीएस स्वास्थ्य' योजना
इस नए हेल्थ और पेंशन कंबाइंड प्रोडक्ट को लेकर पीएफआरडीए के चेयरमैन एस. रामन ने एक कार्यक्रम के दौरान बेहद महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया है कि इस योजना को नियामक मंडल (Board) से पूरी मंजूरी मिल चुकी है और फिलहाल इसके डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का काम चल रहा है। इस संबंध में पीएफआरडीए के चेयरमैन एस. रामन का आधिकारिक बयान इस प्रकार है:"इसे हाल ही में बोर्ड की बैठक में मंजूरी दी गई थी, और हम इसे लगभग 60 से 70 दिनों में रोल आउट करने में सक्षम होने चाहिए, क्योंकि इसके लिए बैक एंड पर पूर्ण एकीकरण की आवश्यकता है।"









