PNB New Service: पीएनबी ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, अब अपनी भाषा में बोलकर कर सकेंगे बैंकिंग

Newspoint
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहकों के लिए एक बहुत अच्छी खबर आ रही है। भारत के बड़े सरकारी बैंकों में से एक, पीएनबी ने नई दिल्ली के द्वारका में स्थित अपने कॉरपोरेट ऑफिस में डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन (DIBD) के साथ एक समझौते पर दस्तखत किए हैं।
Hero Image


इस साझेदारी के दौरान पीएनबी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एम परमसिवम, डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन के सीईओ अमिताभ नाग और पीएनबी के डिजिटल बैंकिंग ट्रांसफॉर्मेशन डिवीजन के चीफ जनरल मैनेजर अतीष कुमार राउत मौजूद थे।

इस नए तालमेल के तहत, भाषिणी की एडवांस एआई भाषा तकनीक को पीएनबी के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ जोड़ा जाएगा। इसका सीधा फायदा यह होगा कि ग्राहक बहुत आसानी से अलग-अलग भारतीय भाषाओं में बोलकर या लिखकर बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint