दिल्ली में स्कूल सुरक्षा पर सवाल! बदमाशों ने छात्र को गाड़ी में धकेला, पुलिस ने रोका

Newspoint
राजधानी दिल्ली में स्कूलों के आसपास सुरक्षा का दावा कमजोर पड़ गया है। ग्रेटर कैलाश दो के आर मंगलम स्कूल के बाहर 24 अक्टूबर दोपहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात घटी। कक्षा 11 के एक छात्र के साथ उसके ही सहपाठी से छोटी-मोटी नोकझोंक ने बड़ा रूप ले लिया। सहपाठी के भाई ने फोन पर धमकी देकर गुंडों की फौज बुला ली। छुट्टी के समय जैसे ही लड़का बाहर आया, हथियार लहराते युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में घसीट लिया। लेकिन सतर्क पुलिस ने फुर्ती दिखाई और अपराधियों को पकड़ लिया। यह घटना अभिभावकों के लिए चेतावनी है कि स्कूलों के आसपास खतरा कहीं भी मंडरा सकता है।
Hero Image

You may also like



झगड़े से शुरू हुई साजिश


सब कुछ एक छोटे से विवाद से शरू हुआ। आर मंगलम स्कूल में पढ़ने वाले 16 साल का यह छात्र चितरंजन पार्क में परिवार के साथ रहता है । लेकिन कुछ दिनों पहले उसी कक्षा के एक अन्य लड़के से उसकी जुबानी लड़ाई हो गई। गाली-गलौज के बाद सहपाठी के बड़े भाई ऋषभ ने पीड़ित और उसके दोस्त को फोन पर जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद 24 अक्टूबर को स्कूल की छुट्टी के ठीक समय तीन कारों में करीब 10 युवक धमकाते हुए पहुंच गए। पीड़ित बाहर निकला तो बदमाशों ने पिस्टल तान दी और उसे स्कॉर्पियो में धकेल दिया। उनका इरादा नोएडा ले जाकर सजा देने का था।

पुलिस की फौरन कार्रवाई


समय पर मिली सूचना ने हालात को बचा लिया। चितरंजन पार्क थाने की पुलिस टीम ने तुरंत स्कूल गेट पर पहुंचकर हड़कंप मचा दिया। एक किशोर समेत चार युवकों को मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तारों में सौरभ, सन्नू राम, ऋषभ शामिल हैं। सन्नू राम के पास एक लाइसेंसी पिस्टल मिली, जो उत्तर प्रदेश से किसी और के नाम पर थी। सौरभ के पास अवैध पिस्टल बरामद हुई, जो साहिबाबाद से खरीदी गई थी। कुल 22 कारतूस और स्कॉर्पियो कार जब्त कर ली गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।


फरारों की धरपकड़ तेज


पूरी घटना में 10 से ज्यादा लोग शामिल थे, लेकिन तीन के अलावा बाकी फरार हैं। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर नोएडा व गाजियाबाद में छापे मारे। थार और एक अन्य कार की तलाश जारी है। अवैध हथियार बेचने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए रविवार को साहिबाबाद में सर्च की गई, लेकिन वह फरार मिला। अब फरारों को जल्द पकड़ने की कोशिश चल रही हैं।






Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint