Newspoint Logo

IMD Weather Alert: 2 से 8 जुलाई तक भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, कई राज्यों में मानसून हुआ सक्रिय

Newspoint
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 2 जुलाई से 7 जुलाई के बीच कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान और तेज हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी मानसूनी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-NCR के मौसम में भी बदलाव देखा गया है, जहां ठंडी हवाएं उमस और भीषण गर्मी से राहत दे रही हैं।
Hero Image


मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 जुलाई से 8 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 5 और 8 जुलाई को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है, जबकि 3–4 जुलाई और 6–7 जुलाई के बीच कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं किन-किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2–3 दिनों में उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। दक्षिण गुजरात क्षेत्र और कोंकण (2 से 5 जुलाई) में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सौराष्ट्र और कच्छ (2 से 4 जुलाई) में भी भारी बारिश की संभावना है। साथ ही पश्चिम मध्य प्रदेश और ओडिशा (3 से 4 जुलाई) तथा मध्य महाराष्ट्र (3 से 5 जुलाई) के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।


दिल्ली से लेकर यूपी और राजस्थान में बारिश की संभावना


मौसम विभाग के अनुसार, 2 जुलाई से 8 जुलाई के बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मानसून काफी सक्रिय रहने की संभावना है। 2 जुलाई को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

3 जुलाई से 7 जुलाई के बीच दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में तेज बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint