Newspoint Logo

अब बिना टिकट भी कर सकेंगे ट्रेन में सफर, जानिए भारतीय रेलवे के नये नियम

Newspoint
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अगर आपने PRS काउंटर से रिजर्व ट्रेन टिकट खरीदा है और गलती से उसे घर पर ही भूल गए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में, अगर आपका टिकट ऑफिशियली वेरिफाई हो जाता है, तो भारतीय रेलवे आपको सफर जारी रखने की अनुमति दे सकता है।
Hero Image


जानें, कैसे काम करेगा ये सिस्टम


अगर सफर के दौरान आपको पता चलता है कि आपका काउंटर से खरीदा गया टिकट घर पर रह गया है, तो आपके परिवार का कोई मेंबर या पहचान का कोई व्यक्ति उस मूल (Original) टिकट को आपके प्रस्थान (Departure) स्टेशन के स्टेशन मास्टर के पास जमा कर सकता है।

टिकट की जांच करने के बाद स्टेशन मास्टर अगले स्टेशन के लिए आधिकारिक सूचना भेजेंगे। इसके बाद ट्रेन में मौजूद रेलवे अधिकारी आपके टिकट को वेरिफाई करेंगे। अगर सभी जानकारी सही पाई जाती है, तो रेलवे के नियमों के अनुसार आपको अपना सफर जारी रखने की अनुमति दी जा सकती है।


किन यात्रियों पर लागू नहीं होगा यह नियम?


यह सुविधा ऑनलाइन (ई-टिकट) पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए लागू नहीं है।

यह सिस्टम सिर्फ उन यात्रियों के लिए है, जिन्होंने PRS काउंटर से फिजिकल (पेपर) टिकट खरीदा है। IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से बुक किए गए ई-टिकट पर यह नियम लागू नहीं होता, क्योंकि उनका वेरिफिकेशन इलेक्ट्रॉनिक तरीके से किया जाता है।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint