New Aadhaar App: अब मोबाइल से करें आधार अपडेट, QR कोड से होगा तुरंत वेरिफिकेशन
डिजिटल पहचान को ज्यादा आसान और सेफ बनाने के लिए लॉन्च किया गया नया आधार ऐप भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। लॉन्च होने के केवल तीन महीनों के भीतर ही इस ऐप को 2.1 करोड़ (21 मिलियन) से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसकी मदद से आधार से जुड़ी कई अहम सेवाओं का फायदा अब सिर्फ एक क्लिक में उठाया जा सकता है. जिससे रोजमर्रा के कई काम पहले के मुकाबलें ज्यादा आसान हो गए हैं।
घर बैठे मोबाइल नंबर और पता अपडेट होगा
इस ऐप के माध्यम से लोग अब अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर और पते को कभी भी, कहीं से भी अपडेट कर सकते हैं। आंकड़ों के अनुसार, अब तक 28 लाख से अधिक लोगों ने नए आधार ऐप के जरिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया है, जबकि लगभग 6 लाख लोगों ने इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके अपना पता बदला है।
mAadhaar ऐप को आसानी से करें अपडेट
अगर आप अभी भी अपने स्मार्टफोन पर mAadhaar ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप आसानी से इस नए प्लेटफॉर्म पर स्विच कर सकते हैं। UIDAI ने इस नए आधार ऐप को जनवरी 2026 में लॉन्च किया था। बेहतर डिज़ाइन, मजबूत सुरक्षा और प्राइवेसी सुविधाओं से लैस यह ऐप केवल पुराने वर्जन का अपग्रेड ही नहीं है, बल्कि आधार पहचान प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल, सुरक्षित और यूजर-फ्रेडली भी बनाता है।
नया आधार ऐप क्या है?
नया आधार ऐप, UIDAI द्वारा विकसित एक एडवांस डिजिटल पहचान प्लेटफॉर्म है, जो आपके स्मार्टफोन को आपकी डिजिटल पहचान का सुरक्षित माध्यम बना देता है। अब आधार की पूरी जानकारी साझा करने की आवश्यकता नहीं होगी। यूजर QR कोड और डिजिटल क्रेडेंशियल्स की मदद से सिर्फ उतनी ही जानकारी शेयर कर सकेंगे, जितनी जरूरी हो।
You may also like
- मोदी ने रचा लोकतंत्र का नया इतिहास, लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का बनाया रिकॉर्ड
- कचरा देकर मिलता है खाना—जानिए इस अनोखी पहल की पूरी कहानी
- राज्यसभा से इस्तीफा देकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा से मिलीं सुष्मिता देव
- सुनैना रोशन ने बताया क्रैश डाइटिंग का सच, कहा- गंभीर समस्या हो सकती थी...
- NDA के नेताओं संग पीएम मोदी ने खाई बंगाल की मशहूर झालमुड़ी, दिखा देसी अंदाज, वीडियो
एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक
यूजर ऐप के जरिए अपने फिंगरप्रिंट और आईरिस डेटा को सीधे लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। यह सुविधा आधार की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाती है और व्यक्तिगत जानकारी की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
आधार के उपयोग की पूरी जानकारी मिलेगी
उपयोगकर्ता यह भी देख सकेंगे कि उनका आधार कब और कहाँ इस्तेमाल किया गया है। पहचान सत्यापन के लिए फेस वेरिफिकेशन (Face Verification) की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे पहचान की पुष्टि करना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा।
QR कोड से तुरंत वेरिफिकेशन होगा
आधार वेरिफिकेशन अब QR कोड स्कैन करके कुछ ही सेकंड में पूरा किया जा सकेगा। इसके अलावा, एक ही डिवाइस में परिवार के अन्य सदस्यों के आधार प्रोफाइल भी जोड़े जा सकते हैं। यूजर ऐप के माध्यम से अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को भी अपडेट कर सकेंगे। भविष्य में इस ऐप में और भी कई सेवाएं जोड़े जाने की संभावना है।
UIDAI के अनुसार, ऑफिसों में प्रवेश से लेकर हाउसिंग सोसाइटी में पहचान वेरिफिकेशन तक, आधार ऐप ने वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पहले से कहीं अधिक आसान बना दिया है।
नया आधार ऐप कैसे डाउनलोड करें?
Android यूजर्स के लिए
- Google Play Store खोलें।
- सर्च बार में “Aadhaar” टाइप करें।
- यह पक्का करें कि ऐप का डेवलपर UIDAI है।
- ऐप इंस्टॉल करें।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
iPhone यूजर्स के लिए
- Apple App Store खोलें।
- “Aadhaar” सर्च करें।
- UIDAI द्वारा प्रकाशित आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें।
- मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन करके सेटअप पूरा करें।
mAadhaar से नए आधार ऐप पर कैसे स्विच करें?
अगर आप अभी mAadhaar ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको नए आधार ऐप में दोबारा रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- नया आधार ऐप डाउनलोड करें।
- कैमरा, SMS आदि जैसी आवश्यक परमिशन दें।
- अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
- OTP के माध्यम से मोबाइल नंबर वेरीफाई करें।
- जरूरी होने पर फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
- सुरक्षा के लिए एक PIN सेट करें।
- बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक फीचर को सक्रिय करें।









