Newspoint Logo

LPG कीमतों में बढ़ोतरी के बीच कैसे मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन? जानें उज्ज्वला योजना की पूरी डिटेल

Newspoint

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण खाड़ी क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव का असर अब वैश्विक व्यापार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। खासकर हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले व्यापारिक मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया है।
Hero Image


संघर्ष के कारण दुनिया के कई देशों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत में भी कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में तेज उछाल आया है, जिससे आम लोगों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

अमेरिका-ईरान युद्ध की आंच भारतीय रसोई तक पहुंची


अमेरिका-ईरान युद्ध ने पूरी दुनिया के बाजारों में हलचल पैदा कर दी है। भारत सरकार ने भी इसके प्रभाव को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं।


भारत सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या भी कम कर दी है। इसके बावजूद यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। पहली बार गैस कनेक्शन लेने पर मिलने वाली वित्तीय सहायता और अप्रत्यक्ष सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए लोग लगातार आवेदन कर रहे हैं।

अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया, एलिजिबिलिटी और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी सभी अहम जानकारियां यहां देख सकते हैं।

You may also like



पीएम उज्ज्वला योजना से जुड़ी प्रमुख बातें


केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ( PM Ujjwala Yojana ) की शुरुआत गरीबी रेखा से नीचे (BPL) आने वाले परिवारों की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन मुहैया कराने के मकसद से की गई थी।

इस योजना के तहत सरकार नए गैस कनेक्शन के लिए 1,600 रुपये की वित्तीय सहायता देती है। इस राशि में गैस सिलेंडर की सिक्योरिटी डिपॉजिट, रेगुलेटर और गैस पाइप जैसी जरूरी चीजों का खर्च शामिल होता है।

इसके अलावा, योजना के लाभार्थियों को सरकार की ओर से हर सिलेंडर पर 300 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी भी दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इससे गरीब परिवारों को रसोई गैस का उपयोग करने में आर्थिक सहायता मिलती है और उनके घरेलू खर्च का बोझ कम होता है।

कौन उठा सकता है उज्ज्वला योजना का लाभ?


प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) का लाभ लेने के लिए कुछ एलिजिबिलिटी शर्तों को पूरा करना जरूरी है।


  • आवेदन केवल परिवार की वयस्क महिला के नाम पर ही किया जा सकता है।
  • आवेदक के परिवार के पास पहले से किसी भी तेल वितरण कंपनी (जैसे इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस) का एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की लाभार्थी, अंत्योदय अन्न योजना (AAY) की पात्र, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित या गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले परिवार से होना चाहिए।
इन शर्तों को पूरा करने वाली महिलाएं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकती हैं।

पीएम उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन कैसे करें?


प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नया एलपीजी कनेक्शन लेने के लिए इस तरह आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले ‘Apply for New Ujjwala 2.0 Connection’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको तीन गैस कंपनियों—इंडेन (Indane), भारत गैस (Bharat Gas) और एचपी गैस (HP Gas)—के नाम दिखाई देंगे।
  • अपनी पसंद की गैस कंपनी चुनें और उसके सामने दिए गए ‘Click Here to Apply’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • चयनित गैस कंपनी का पोर्टल खुल जाएगा, जहां आपको अपनी एलिजिबिलिटी की पुष्टि करनी होगी और सभी जरूरी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद राशन कार्ड, बैंक खाते का विवरण और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • सभी जानकारी सही ढंग से भरने के बाद आवेदन फॉर्म जमा (Submit) कर दें।
आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद संबंधित गैस कंपनी द्वारा आपके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। एलिजिबिल पाए जाने पर आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा।








Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint