अब YONO पर और आसान होगी बैंकिंग, SBI ने लॉन्च किए कई AI फीचर्स
भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) ने अपने 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर रिटेल और बिजनेस बैंकिंग को और मजबूत बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कई नए डिजिटल फीचर्स लॉन्च किए हैं। बैंक ने कहा कि इन नई सुविधाओं का उद्देश्य 53 करोड़ से अधिक ग्राहकों को स्मार्ट, आसान और मॉडर्न बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है।
SBI के अनुसार, ये नई सुविधाएं उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म YONO पर उपलब्ध होंगी। इनमें ग्राहकों के लिए नए बैंकिंग विकल्प, AI आधारित सेवाएं और बैंकिंग सेक्टर में पहली बार पेश किए गए कई खास फीचर्स शामिल हैं। इनका मकसद बैंकिंग को और आसान बनाना, कारोबार को बढ़ावा देना तथा ग्राहकों की वित्तीय और दूसरी जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करना है।
रिटेल ग्राहकों के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म YONO का विस्तार किया है। बैंक ने इसमें कई नए डिजिटल फीचर्स और बैंकिंग सेवाएं जोड़ी हैं, ताकि ग्राहकों को पहले से अधिक आसान, स्मार्ट और बेहतर बैंकिंग अनुभव मिल सके।
बैंक के अनुसार, YONO पर शुरू की गई ये नई डिजिटल सुविधाएं बैंकिंग प्रक्रिया को ज्यादा तेज और प्रभावी बनाएंगी। इससे ग्राहक कई बैंकिंग सेवाओं का फायदा पहले से ज्यादा आसानी और सुविधा के साथ उठा सकेंगे।
SBI ने बताया कि अब नए ग्राहक एक ही 3-इन-1 डिजिटल ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के जरिए सेविंग्स अकाउंट के साथ SBICAP Securities Ltd में डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट भी खोल सकेंगे।
इसके अलावा, ग्राहक अब बिना बैंक ब्रांच जाए अपने सेविंग्स अकाउंट को ऑनलाइन कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट में बदल सकते हैं। वहीं, जिन ग्राहकों के पास पहले से सैलरी अकाउंट है, वे भी उसे ऑनलाइन अपग्रेड कर सकेंगे। इससे ग्राहकों को बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पूरी प्रक्रिया अधिक आसान व सुविधाजनक हो जाएगी।
SBI ने बिजनेस बैंकिंग में अपनी मजबूत पकड़ को और मजबूत करते हुए YONO Business पर eTrade सेवा का विस्तार किया है। बैंक ने अपने पूरे ट्रेड फाइनेंस सॉल्यूशन को मोबाइल प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया है, जिससे कारोबारी ग्राहक अब ट्रेड फाइनेंस से जुड़ी सेवाओं का आसानी से डिजिटल तरीके से लाभ उठा सकेंगे।
अब इसके साथ ही बैंक ने YONO Ji नाम से Agentic AI आधारित एक वर्चुअल असिस्टेंट भी लॉन्च किया है। यह सुविधा YONO Business के वेब और मोबाइल प्लेटफॉर्म पर 24x7 उपलब्ध रहेगी। इसकी मदद से ग्राहकों को बैंक के प्रोडक्ट्स, प्लेटफॉर्म की सुविधाओं और विभिन्न सेवाओं से जुड़े सवालों के तुरंत जवाब मिलेंगे। बैंक का कहना है कि इससे ग्राहकों को पहले से अधिक तेज, आसान और पर्सनलाइज्ड सहायता मिल सकेगी।
SBI के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा, "देश की सेवा के 71 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हमारा ध्यान तकनीक आधारित और ग्राहक-केंद्रित बैंक बनने पर बना हुआ है। आज लॉन्च की गई नई डिजिटल सुविधाएं इस बात का प्रमाण हैं कि हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल इनोवेशन और डेटा आधारित तकनीक का उपयोग कर बैंकिंग को पहले से अधिक आसान, स्मार्ट और सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
सीएस शेट्टी ने आगे कहा कि बैंक फाइनेंशियल वेलनेस, सतत सस्टेनेबल लिविंग, AI आधारित बिजनेस बैंकिंग और मोबाइल ट्रेड फाइनेंस जैसी सेवाओं के जरिए एक ऐसा इंटीग्रेटेड डिजिटल इकोसिस्टम तैयार कर रहा है, जो 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की दिशा में देश की विकास यात्रा को मजबूती देगा।
उन्होंने बताया कि SBI के कुल 53 करोड़ ग्राहकों में से 10 करोड़ से अधिक ग्राहक YONO प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड हैं।

YONO ज्यादा स्मार्ट और तेज बना

You may also like
- 'चंपत राय जाएंगे जेल, मैं PM मोदी के संपर्क में हूं...' चढ़ावा चोरी मामले पर पूर्व सांसद विनय कटियार का बड़ा दावा
- रायसेन में बारिश की भारी कमी: पिछले साल से 4.41 इंच कम, 2.80 लाख हेक्टेयर में धान रोपाई अटकी
- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने उठाई वैभव सूर्यवंशी के जल्द डेब्यू की मांग, बोले - ''हमें अगरकर से पूछना होगा...'
- Eating Raisins: रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से त्वचा पर आएगा नेचुरल ग्लो, बाल होंगे लंबे-घने; जानें 10 जबरदस्त
- पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी का मामला: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान के खिलाफ जीरो FIR दर्ज
इसके अलावा, ग्राहक अब बिना बैंक ब्रांच जाए अपने सेविंग्स अकाउंट को ऑनलाइन कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट में बदल सकते हैं। वहीं, जिन ग्राहकों के पास पहले से सैलरी अकाउंट है, वे भी उसे ऑनलाइन अपग्रेड कर सकेंगे। इससे ग्राहकों को बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पूरी प्रक्रिया अधिक आसान व सुविधाजनक हो जाएगी।
SBI ने बिजनेस बैंकिंग में अपनी मजबूत पकड़ को और मजबूत करते हुए YONO Business पर eTrade सेवा का विस्तार किया है। बैंक ने अपने पूरे ट्रेड फाइनेंस सॉल्यूशन को मोबाइल प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया है, जिससे कारोबारी ग्राहक अब ट्रेड फाइनेंस से जुड़ी सेवाओं का आसानी से डिजिटल तरीके से लाभ उठा सकेंगे।
YONO पर अब वर्चुअल असिस्टेंट
अब इसके साथ ही बैंक ने YONO Ji नाम से Agentic AI आधारित एक वर्चुअल असिस्टेंट भी लॉन्च किया है। यह सुविधा YONO Business के वेब और मोबाइल प्लेटफॉर्म पर 24x7 उपलब्ध रहेगी। इसकी मदद से ग्राहकों को बैंक के प्रोडक्ट्स, प्लेटफॉर्म की सुविधाओं और विभिन्न सेवाओं से जुड़े सवालों के तुरंत जवाब मिलेंगे। बैंक का कहना है कि इससे ग्राहकों को पहले से अधिक तेज, आसान और पर्सनलाइज्ड सहायता मिल सकेगी।
SBI चेयरमैन ने टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन पर जोर दिया