डेस्क पर काम करते-करते कमर दर्द से परेशान? ये आसान टिप्स अपनाओ और पाओ आराम

Newspoint
अगर आप भी दिनभर ऑफिस में कंप्यूटर पर बैठे-बैठे काम करते हैं और कमर में लगातार दर्द बना रहता है, तो यहां हम आपको इस दर्द से आराम पाने के 5 फायदे बताने जा रहे है।
Hero Image


लंबे समय तक बैठकर काम करने से कमर पर दबाव बढ़ता है, जिससे मसल्स जकड़ जाते हैं और धीरे-धीरे दर्द शुरू हो जाता है। लेकिन चिंता मत करो, कुछ आसान आदतों से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

1. आरामदायक कुर्सी का करें इस्तेमाल

कुर्सी जितनी कम्फर्टेबल होगी, कमर उतनी ही रिलैक्स महसूस करेगी।
ऐसी कुर्सी चुनें जिसमें बैक सपोर्ट हो, सीट थोड़ी कुशन वाली हो और आपकी रीढ़ को पूरा सहारा मिले।
अगर कुर्सी एडजस्टेबल है तो और भी अच्छा, क्योंकि आप अपनी ऊंचाई और बैठने की पोजिशन को आराम से सेट कर सकते हैं।


2. सही बैठने का तरीका अपनाएं

कभी भी झुककर या तिरछे बैठने की आदत मत डालो।
पीठ को सीधा रखो, कंधे रिलैक्स और पैर जमीन पर रखें।
आपका कंप्यूटर स्क्रीन आपकी आंखों के लेवल पर होना चाहिए ताकि गर्दन सीधी रहे और झुकना न पड़े।

You may also like



3. ब्रेक लेकर हल्की स्ट्रेचिंग करें

हर 45 मिनट या 1 घंटे में थोड़ा सा उठकर चलो-फिरो या खड़े होकर स्ट्रेचिंग कर लो।
गर्दन, कंधों, पीठ और पैरों की स्ट्रेचिंग से मसल्स एक्टिव रहते हैं और दर्द कम होता है।
सुबह उठते ही या रात को सोने से पहले हल्की स्ट्रेचिंग जरूर करें।

4. शरीर को आराम देना भी है जरूरी

सिर्फ काम करना ही काफी नहीं, शरीर को आराम देना भी जरूरी है।
अगर संभव हो तो दिन में 10-15 मिनट पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों के नीचे तकिया रखें।
सोते वक्त सही गद्दा और तकिया इस्तेमाल करें ताकि रीढ़ की हड्डी सीधी बनी रहे।


5. एक्टिव रहो, हर घंटे ब्रेक लो

डेस्क से उठकर हर घंटे 5 मिनट टहलना या स्ट्रेच करना न भूलें।
इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बना रहेगा और मसल्स जकड़ेंगे नहीं।
आप चाहें तो स्टैंडिंग डेस्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


डेस्क जॉब होने का मतलब ये नहीं कि आपकी सेहत खराब हो। थोड़ी सी केयर और अच्छी आदतों से आप कमर दर्द से बच सकते हैं और हेल्दी लाइफ जी सकते हैं।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint