Iron vs Steel Kadai: लोहे या स्टील की कड़ाही, किसमें खाना पकाना है सेफ
भारतीय घरों की रसोई में कई तरह की कड़ाही देखने को मिलती हैं। अलग-अलग साइज और अलग-अलग धातु की कड़ाही का इस्तेमाल हर घर में होता है। चाहे सब्जी बनानी हो, पूरी तलनी हो या फिर दाल में तड़का लगाना हो, कड़ाही का काम रोज पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस बर्तन में आप खाना बनाते है, उसका सीधा असर आपकी सेहत पर होता है। लोग अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि रोज के इस्तेमाल के लिए कौन सी कड़ाही सबसे बेहतर है। पुराने समय की बात करें तो उस समय लोहे या पीतल के बर्तनों का ज्यादा चलन था। फिर समय बदला और एल्युमिनियम के बर्तन हर रसोई का हिस्सा बन गए। अब लोग स्टील की कड़ाही की तरफ भी बढ़ रहे हैं। यह जानना बहुत जरूरी है कि सेहत के लिए क्या सही है। खाना बनाते समय कड़ाही का चुनाव करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सेहत पर पड़ता है असर
रोजाना इस्तेमाल होने वाली कड़ाही न सिर्फ खाने का स्वाद बदल सकती है, बल्कि यह शरीर को फायदा या नुकसान भी पहुंचा सकती है। बाजार में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं, लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से लोग गलत बर्तन चुन लेते हैं। लोहे, स्टील और एल्युमिनियम के बर्तनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं।स्टील की कड़ाही के फायदे
खाना पकाने के लिए स्टील की कड़ाही बहुत अच्छी मानी जाती है। आजकल ज्यादातर घरों में इसका इस्तेमाल बढ़ गया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें किसी भी तरह का खाना आसानी से पकाया जा सकता है। स्टील एक ऐसी धातु है जो खाने के साथ किसी तरह का रिएक्शन नहीं करती। इसमें खाना पकाने से न तो खाने का स्वाद बदलता है और न ही खाने के पोषक तत्व कम या ज्यादा होते हैं।You may also like
- उड़द दाल पीसते समय बर्फ क्यों डालना चाहिए? 100 में से 90 लोगों को नहीं होगा पता, साउथ इंडियन महिला ने खोला राज
- दरवाजों की सफाई के लिए घरेलू उपाय: चमकाएं अपने दरवाजे
- अखिलेश यादव की छोटी बेटी ने मां डिंपल संग की सेवा, सादगी से दिल जीता, सूट-साड़ी में दिखी मां-बेटी की सुंदरता
- महिलाओं के लिए मातृत्व वापसी दिशा-निर्देश: दीपिका पादुकोण का समर्थन
- फ्रांस में इबोला का पहला मामला: स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी









