हरियाली, वाइल्डलाइफ और रोमांच – ये 5 नेशनल पार्क्स हैं मानसून ट्रिप के लिए बेस्ट

Newspoint
मानसून का मौसम हरियाली, ठंडी फिजाओं और ताजगी से भरपूर होता है। अगर आप इस खुशनुमा मौसम में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत के कुछ नेशनल पार्क्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
Hero Image


यहां आपको हरे-भरे जंगल, शांत वातावरण और ढेर सारे जानवर और पक्षी देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं ऐसे 5 शानदार नेशनल पार्क्स के बारे में, जहां मानसून में घूमना बनेगा यादगार एक्सपीरियंस।

1. नामेरी नेशनल पार्क – असम की हरियाली और पक्षियों की बहार

नामेरी नेशनल पार्क असम में स्थित है और मानसून में यहां का मौसम लगभग 30°C के आसपास रहता है।
यह पार्क 37 वर्ग किमी में फैला है और यहां आपको ढेर सारे रंग-बिरंगे पक्षी देखने को मिलेंगे।
इसके अलावा यहां एशियाई हाथी, बाघ, जंगली सूअर, हिरण, काला भालू जैसे कई जानवर भी नजर आ सकते हैं।

You may also like



2. काजीरंगा नेशनल पार्क – असम का मशहूर एक-सींग वाला गैंडा

काजीरंगा नेशनल पार्क यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल है और अपने एक-सिंग वाले गैंडों के लिए फेमस है।
मानसून में यहां की हरियाली और वाइल्डलाइफ देखने का मजा ही अलग होता है।
घूमने का बेस्ट टाइम सुबह 5:30 से 7:30 और शाम 3:30 से 5:30 बजे तक है।
यहां जीप सफारी का मजा लेना न भूलें।

3. साइलेंट वैली नेशनल पार्क – केरल की वाइल्ड जर्नी का बेस्ट डेस्टिनेशन

केरल का ये पार्क मानसून में बहुत ही खूबसूरत लगने लगता है।
89.52 वर्ग किमी में फैला यह पार्क काले भालू, हाथी, हिरण, तेंदुआ, जंगली कुत्ते, बंदर और लाल पांडा जैसे दुर्लभ जानवरों का घर है।
यहां की शांति और प्राकृतिक सौंदर्य मानसून में दोगुना हो जाता है।


4. ताडोबा अंधेरी नेशनल पार्क – महाराष्ट्र में टाइगर देखने का शानदार मौका

यह पार्क अपने बाघों के लिए काफी मशहूर है, लेकिन यहां तेंदुआ, भालू, गौर और 200 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी भी देखने को मिलते हैं।
मानसून में सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक यहां घूमना बेस्ट टाइम है।

5. फूलों की घाटी – उत्तराखंड का रंग-बिरंगा चमत्कार

उत्तराखंड में स्थित ये नेशनल पार्क मॉनसून में और भी खूबसूरत हो जाता है।
यहां 300 से ज्यादा तरह के फूल खिलते हैं, जो इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट बनाते हैं।
यहां हिमालयी काला भालू, हिमालयन तहर, लाल पांडा, ग्रे वुल्फ और ढेर सारे पक्षी भी देखे जा सकते हैं।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint