घर पर बनाएं बाजार जैसे 7 स्वादिष्ट और आसान स्ट्रीट फूड स्नैक्स
शाम होते ही कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन करने लगता है। कभी गोलगप्पे की याद आती है, तो कभी गरमा-गरम मोमोज या कुरकुरे ब्रेड पकौड़े खाने का दिल करता है। लेकिन हर बार बाहर जाकर स्ट्रीट फूड खाना न तो संभव होता है और न ही जरूरी। आप चाहें तो अपने पसंदीदा बाजार जैसे स्नैक्स घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री या किसी खास कुकिंग स्किल की जरूरत नहीं होती। आइए जानते हैं 7 स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड रेसिपीज, जिन्हें आप घर पर बनाकर परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

1. मसालेदार पानी पुरी
पानी पुरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसे घर पर बनाने के लिए बाजार से तैयार गोलगप्पे ले सकते हैं। एक बाउल में उबले आलू, उबले काले चने, बारीक कटा प्याज, नमक और चाट मसाला मिलाकर भरावन तैयार करें। अब पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, भुना जीरा और काला नमक पीसकर ठंडा पानी तैयार करें। गोलगप्पों में छोटा छेद करके आलू का मिश्रण भरें और ऊपर से मसालेदार पानी डालकर तुरंत परोसें।2. चटपटी दही पापड़ी
अगर आपको मीठे और खट्टे स्वाद का मेल पसंद है, तो दही पापड़ी एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए एक प्लेट में कुरकुरी पापड़ी रखें और ऊपर से उबले आलू तथा उबले चने डालें। अब अच्छी तरह फेंटा हुआ ठंडा दही डालें। इसके ऊपर हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालें। आखिर में सेव और बारीक कटे धनिये से सजाकर तुरंत परोसें, ताकि पापड़ी कुरकुरी बनी रहे।You may also like
- '90% भारतीय माता-पिता गिरगिट प्रवृत्ति के होते हैं', आखिर महिला ने क्यों कही इतनी बड़ी बात? पेरेंट्स रखें ध्यान
- टीवी देखने की आदत से किडनी पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव: नई रिसर्च
- 'काला तवा चमक जाएगा चांद जैसा' एक रुपये का शैम्पू और फिटकरी का टुकड़ा आएगा काम, पूनम देवनानी ने बताया आसान तरीका
- बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस और एवरेज मंथली बैलेंस में क्या अंतर है? जुर्माने से बचने के लिए समझें नियम
- खाना खाने के बाद अचानक नींद और सुस्ती क्यों आने लगती है? खानपान की इन आदतों पर दें ध्यान





