मानसून में जरूर पिएं ये 7 हेल्दी सूप, घर पर मिनटों में करें तैयार
बारिश का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और सुहाना मौसम लेकर आता है, लेकिन इसी समय सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में खानपान का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। हेल्दी और गर्मागर्म सूप न सिर्फ शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं, बल्कि जरूरी पोषण भी दता है। अगर आप मानसून में अपनी डाइट को हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इन 7 आसान और स्वादिष्ट सूप रेसिपीज को जरूर ट्राई करें।
टमाटर का सूप मानसून के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। इसे बनाने के लिए टमाटर, प्याज और लहसुन को उबालकर पीस लें। अब इस मिश्रण को थोड़ा मक्खन या घी डालकर 5 मिनट तक पकाएं। स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाएं। यह सूप स्वादिष्ट होने के साथ विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है।
अगर आप एक पौष्टिक सूप चाहते हैं, तो गाजर, बीन्स, मटर, पत्तागोभी और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों से मिक्स वेजिटेबल सूप तैयार करें। सभी सब्जियों को उबालकर हल्का मैश करें और नमक व काली मिर्च मिलाकर कुछ मिनट पकाएं। यह सूप फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
पालक का सूप भी मानसून में एक अच्छा विकल्प है। पालक, प्याज और लहसुन को उबालकर पीस लें और फिर कुछ मिनट तक पकाएं। ऊपर से काली मिर्च डालकर गर्मागर्म परोसें। यह सूप आयरन और विटामिन से भरपूर होता है।
स्वीट कॉर्न सूप बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है। इसके लिए आधे कॉर्न को पीस लें और आधे साबुत रखें। दोनों को पानी में उबालें और थोड़ा कॉर्न फ्लोर मिलाकर गाढ़ा करें। नमक और काली मिर्च डालकर तैयार करें। यह हल्का और स्वादिष्ट सूप है।
मशरूम, प्याज और लहसुन को हल्का भूनने के बाद पानी डालकर उबालें। फिर इसे पीसकर दोबारा कुछ मिनट पकाएं। यह सूप प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है।
गाजर और अदरक का सूप बारिश के मौसम में काफी पसंद किया जाता है। गाजर, अदरक और प्याज को उबालकर पीस लें। इसके बाद मिश्रण को कुछ मिनट पकाएं और ऊपर से काली मिर्च डालकर परोसें। इसका स्वाद भी बेहतरीन होता है और यह हल्का भी होता है।
धुली मूंग दाल को हल्दी के साथ उबाल लें। फिर इसे हल्का मैश करके जीरे का तड़का लगाएं। नमक और काली मिर्च डालकर कुछ मिनट पकाएं। यह सूप प्रोटीन से भरपूर होता है और आसानी से पच जाता है।
सूप तैयार करते समय हमेशा ताजी सब्जियों का इस्तेमाल करें और जरूरत से ज्यादा नमक, मक्खन या क्रीम डालने से बचें। स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए अदरक, लहसुन, काली मिर्च और हरा धनिया जैसी प्राकृतिक सामग्री का उपयोग करें। साथ ही, सूप को हमेशा ताजा बनाकर ही पिएं।
मानसून के मौसम में इन हेल्दी सूप को अपनी डाइट में शामिल करके आप स्वाद के साथ पौष्टिक भोजन का आनंद ले सकते हैं। नियमित रूप से संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से मौसम बदलने के दौरान भी शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
1. टमाटर का सूप

2. मिक्स वेजिटेबल सूप
अगर आप एक पौष्टिक सूप चाहते हैं, तो गाजर, बीन्स, मटर, पत्तागोभी और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों से मिक्स वेजिटेबल सूप तैयार करें। सभी सब्जियों को उबालकर हल्का मैश करें और नमक व काली मिर्च मिलाकर कुछ मिनट पकाएं। यह सूप फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
You may also like
- Travel Tips: वाइफ को देना चाहते हैं बर्थ डे गिफ्ट तो ले जाए इस बार घूमने के लिए इन जगहों पर
- पापा की 40 साल पुरानी अलमारी का बदला लुक, अभिनव का टैलेंट देख लोगों पूछा- '9 महीने में तुम्हारी मां ने क्या खाया था'
- शहनाज-राघव के रिश्ते पर मुहर! थामा हाथ, कार में गोद में बैठकर गईं एक्ट्रेस, ब्लेजर-स्कर्ट में दिल वाला पोज छाया
- Health Tips: गैस, एसिडिटी से हैं परेशान तो अपनाएं ये नुस्खा, मिलेगा आपको आराम
- WhatsApp पर बिना क्वालिटी खोए कोई फोटो कैसे कर सकते हैं शेयर? यहाँ जानें आसान तरीका
3. पालक का सूप
पालक का सूप भी मानसून में एक अच्छा विकल्प है। पालक, प्याज और लहसुन को उबालकर पीस लें और फिर कुछ मिनट तक पकाएं। ऊपर से काली मिर्च डालकर गर्मागर्म परोसें। यह सूप आयरन और विटामिन से भरपूर होता है।
4. स्वीट कॉर्न सूप
स्वीट कॉर्न सूप बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है। इसके लिए आधे कॉर्न को पीस लें और आधे साबुत रखें। दोनों को पानी में उबालें और थोड़ा कॉर्न फ्लोर मिलाकर गाढ़ा करें। नमक और काली मिर्च डालकर तैयार करें। यह हल्का और स्वादिष्ट सूप है।
5. मशरूम सूप
मशरूम, प्याज और लहसुन को हल्का भूनने के बाद पानी डालकर उबालें। फिर इसे पीसकर दोबारा कुछ मिनट पकाएं। यह सूप प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है।
6. गाजर-अदरक का सूप
गाजर और अदरक का सूप बारिश के मौसम में काफी पसंद किया जाता है। गाजर, अदरक और प्याज को उबालकर पीस लें। इसके बाद मिश्रण को कुछ मिनट पकाएं और ऊपर से काली मिर्च डालकर परोसें। इसका स्वाद भी बेहतरीन होता है और यह हल्का भी होता है।
7. मूंग दाल का सूप
धुली मूंग दाल को हल्दी के साथ उबाल लें। फिर इसे हल्का मैश करके जीरे का तड़का लगाएं। नमक और काली मिर्च डालकर कुछ मिनट पकाएं। यह सूप प्रोटीन से भरपूर होता है और आसानी से पच जाता है।
सूप बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान