वजन घटाने से लेकर फिटनेस तक, ये 6 हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट आएंगे काम
सुबह-सुबह टेस्टी और हेल्दी नाश्ता मिल जाए तो दिनभर शरीर में ताकत और फूर्ति महसूस होती है। लेकिन सुबह की भागदौड़ में समझ ही नहीं आता कि क्या ऐसा खाएं जो जल्दी भी बन जाए और शरीर को प्रोटीन और दूसरे जरूरी पोषण भी दे। इसी भागदौड़ की वजह से या तो लोग अपना नाश्ता नहीं खा पाते या जल्दीबाजी में बाहर कुछ अनहेल्दी चीजें खा लेते हैं। इससे न सिर्फ दिनभर पेट सही नहीं रहता, बल्कि सुस्ती भी आती है। इस आर्टिकल में ऐसी कई रेसिपीज दी गई हैं, जो हेल्दी भी हैं और झटपट तैयार भी हो जाती हैं।
मूंग दाल से बना चीला प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसमें पनीर या टोफू की स्टफिंग मिलाकर इसकी प्रोटीन मात्रा और बढ़ाई जा सकती है। इसे हरी चटनी के साथ खाएं।
बेसन में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और धनिया मिलाकर पौष्टिक नाश्ता तैयार किया जा सकता है। दही के साथ खाने पर यह और भी संतुलित बन जाता है।
पनीर हाई क्वालिटी वाला प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। कम तेल में बनी पनीर भुर्जी को मल्टीग्रेन रोटी या ब्राउन ब्रेड के साथ खाया जा सकता है।
ओट्स में फाइबर और दही में प्रोटीन भरपूर होता है। इसमें फल, चिया सीड्स और थोड़े से ड्राई फ्रूट्स मिलाकर हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार किया जा सकता है।
अंकुरित मूंग और चना प्रोटीन के साथ विटामिन और मिनरल्स भी देते हैं। इसमें खीरा, टमाटर, प्याज, नींबू और काला नमक मिलाकर हेल्दी सलाद तैयार करें।
अंडा प्रोटीन का सबसे क्लीन सोर्स माना जाता है। रोज की प्रोटीन जरूरतों के लिए अंडा काफी सस्ता ऑप्शन है। सब्जियों के साथ बना ऑमलेट और होल व्हीट टोस्ट एक बैलेंस्ड नाश्ता बन सकता है।
हाई प्रोटीन नाश्ते के साथ 4-5 लीटर पानी पीना, ताजे फल और मौसमी सब्जियां भी अपनी डाइट में शामिल करें। साथ ही, जरूरत से ज्यादा तेल, चीनी और प्रोसेस्ड फूड से बचें। अगर आपको किसी तरह की बीमारी है या खास डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो खान-पान में बड़े बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना बेहतर रहेगा।
रोजाना अपने नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर ऑप्शन शामिल करके आप न सिर्फ अपनी फिटनेस को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि दिनभर ज्यादा एनर्जेटिक और एक्टिव भी महसूस करेंगे।
1. मूंग दाल चीला
मूंग दाल से बना चीला प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसमें पनीर या टोफू की स्टफिंग मिलाकर इसकी प्रोटीन मात्रा और बढ़ाई जा सकती है। इसे हरी चटनी के साथ खाएं।
2. बेसन चीला
बेसन में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और धनिया मिलाकर पौष्टिक नाश्ता तैयार किया जा सकता है। दही के साथ खाने पर यह और भी संतुलित बन जाता है।
3. पनीर भुर्जी
पनीर हाई क्वालिटी वाला प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। कम तेल में बनी पनीर भुर्जी को मल्टीग्रेन रोटी या ब्राउन ब्रेड के साथ खाया जा सकता है।
You may also like
- मोटापे के उपचार में नवीनतम दृष्टिकोण: केवल आहार नहीं
- घर पर बनाएं स्वादिष्ट मैगी मसाला: जानें आसान विधि
- बच्चों में दृष्टि समस्याओं की पहचान: निस्टैग्मस के संकेत और महत्व
- Monsoon Tips: बारिश में इन सब्जियों को खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान, हो सकते हैं बीमार
- कॉकरोच का आतंक नहीं हो रहा कम? कृष्णा की रसोई से मिला गेहूं के आटे का आसान तरीका, दुम दबाकर भाग जाएंगे तिलचट्टे
4. ओट्स और दही का बाउल
ओट्स में फाइबर और दही में प्रोटीन भरपूर होता है। इसमें फल, चिया सीड्स और थोड़े से ड्राई फ्रूट्स मिलाकर हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार किया जा सकता है।
5. स्प्राउट्स सलाद
अंकुरित मूंग और चना प्रोटीन के साथ विटामिन और मिनरल्स भी देते हैं। इसमें खीरा, टमाटर, प्याज, नींबू और काला नमक मिलाकर हेल्दी सलाद तैयार करें।
6. एग ऑमलेट