क्या आप भी है बैंगन के शौकीन? अब भूल जाएं मंडी के चक्कर लगाना, करे ये काम और सालभर मजे लें
अगर आप गर्मियों में बैंगन की टेस्टी सब्ज़ी खाना चाहते हैं, तो अब उसे बाजार से लाने की ज़रूरत नहीं। आप चाहें तो अपने घर पर ही आसानी से बैंगन का पौधा उगा सकते हैं। इसके लिए न तो ज्यादा जगह चाहिए और न ही कोई खास मेहनत। गमला हो या प्लास्टिक की बोतल – दोनों में बैंगन उगाया जा सकता है।
गमले में बैंगन लगाने का तरीका
प्लास्टिक बोतल में बैंगन कैसे उगाएं?
अगर आपके पास गमला नहीं है, तो कोई बात नहीं। एक बड़ी प्लास्टिक बोतल लें, उसमें नीचे ड्रेनेज के लिए छोटे छेद करें। बोतल को बीच से काटें, उसमें मिट्टी और खाद भरें और बैंगन का पौधा लगाएं। फिर बोतल को रस्सी से लटकाएं। ये ट्रिक जगह भी बचाएगी और दिखने में भी शानदार लगेगी।
पौधे की देखभाल कैसे करें?
बैंगन कब तैयार होंगे?
अगर आप ठीक तरीके से देखभाल करते हैं तो 60-70 दिनों में बैंगन तोड़ने लायक हो जाते हैं। एक पौधा आपको 10-15 बैंगन तक दे सकता है, वो भी एकदम शुद्ध और ताज़ा।
अब आप समझ ही गए होंगे कि घर पर बैंगन उगाना कितना आसान है। बस थोड़ी-सी मेहनत और सही तरीका अपनाएं, और आपको बाजार से बैंगन खरीदने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। गमले या प्लास्टिक की बोतल में लगाए गए पौधे से भी अच्छी पैदावार मिल सकती है। साथ ही, घर का उगाया बैंगन शुद्ध और ताज़ा होता है, जिससे सेहत भी बनी रहती है। तो देर किस बात की? आज ही अपने गार्डन में बैंगन लगाने की शुरुआत करें।
गमले में बैंगन लगाने का तरीका
- मिट्टी तैयार करें: एक मध्यम आकार के गमले में बराबर मात्रा में मिट्टी और जैविक खाद (गोबर की खाद) मिलाएं। यह बैंगन की ग्रोथ के लिए ज़रूरी है।
- बीज बोना: बैंगन के बीज को मिट्टी में 1 से 1.5 इंच गहराई तक डालें और ऊपर से हल्की मिट्टी से ढक दें।
- पानी दें: रोज़ाना हल्का पानी डालें लेकिन पानी जमा न होने दें।
प्लास्टिक बोतल में बैंगन कैसे उगाएं?
You may also like
- Parenting Tips: आपकी पेरेंटिंग भी कमजोर तो नहीं, इन संकेतों से करें पता
- आलू को काले होने से बचाने के सरल उपाय
- देसी में मिलेगा कमाल लुक…गणेश विसर्जन में पहनें GEN-Z एक्ट्रेस जैसे आउटफिट
- दही हो गया है खट्टा…फेंके नहीं, इस तरह करें अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल
- बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
अगर आपके पास गमला नहीं है, तो कोई बात नहीं। एक बड़ी प्लास्टिक बोतल लें, उसमें नीचे ड्रेनेज के लिए छोटे छेद करें। बोतल को बीच से काटें, उसमें मिट्टी और खाद भरें और बैंगन का पौधा लगाएं। फिर बोतल को रस्सी से लटकाएं। ये ट्रिक जगह भी बचाएगी और दिखने में भी शानदार लगेगी।
पौधे की देखभाल कैसे करें?
- जैविक खाद: हर 15 दिन में एक बार घर पर तैयार की गई जैविक खाद डालें। इससे पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे।
- धूप: बैंगन को धूप बहुत पसंद होती है, इसलिए इसे ऐसे जगह रखें जहां रोज़ 5-6 घंटे की धूप मिले।
- कीटों से बचाव: बैंगन के पौधों पर कई बार कीड़े लग जाते हैं। इससे बचने के लिए नीम के तेल का घोल बनाकर हर हफ्ते छिड़काव करें।