घर पर ऐसे उगाएं ताजा अदरक, जानें सीक्रेट टिप्स

Newspoint
अदरक हमारी रसोई का वो हिस्सा है जो न सिर्फ़ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि कई तरह के औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। ज़्यादातर लोग सोचते हैं कि अदरक उगाना मुश्किल काम है, लेकिन सच तो यह है कि थोड़ी सी मेहनत और सही तरीके से आप इसे घर में भी आसानी से उगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
Hero Image


सबसे पहले चुनें सही अदरक


अदरक लगाने से पहले सही अदरक का चुनाव ज़रूरी है। ताजे, मोटे और हरे कोंपल वाले अदरक के टुकड़े चुनें। अगर घर में रखा अदरक इस्तेमाल करना है, तो उसे 2–3 घंटे पानी में भिगोएं, फिर हल्का सा छीलें और जहां से अंकुर निकल रहे हों, वही हिस्सा मिट्टी में लगाएं। अगर अदरक में अंकुर नहीं दिख रहे हैं, तो सीधे मिट्टी में भी लगा सकते हैं।

अदरक उगाने का सबसे अच्छा समय


अदरक को लगाने का सबसे सही समय गर्मियों का मौसम माना जाता है। गर्म मिट्टी में अदरक जल्दी बढ़ता है और इस समय पौधे को नमी भी अच्छी मिलती है। गर्मियों में अदरक की बढ़त तेज़ होती है और पौधा मज़बूत बनता है।

You may also like



अच्छी मिट्टी तैयार करें


अदरक के लिए मिट्टी तैयार करना बहुत ज़रूरी है। इसके लिए बराबर मात्रा में रेत, जैविक खाद और मिट्टी को मिलाकर गमले में भरें। इस मिट्टी में अदरक के टुकड़े लगभग 2–3 इंच गहराई में लगाएं। गमले में उगाने से अदरक की जड़ें फैलने के लिए अच्छी जगह मिलती है और पौधा तेज़ी से बढ़ता है।

पानी का रखें खास ध्यान


अदरक को नमी बहुत पसंद होती है, लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा पानी पौधे को खराब भी कर सकता है। इसलिए मिट्टी में उंगली डालकर देख लें – अगर मिट्टी सूखी लगे, तभी पानी दें। कोशिश करें कि मिट्टी हमेशा थोड़ी नम रहे। हर 15 दिन में एक बार जैविक खाद डालने से भी पौधा स्वस्थ रहेगा।


सही धूप भी है ज़रूरी


अदरक के पौधे को हल्की धूप बहुत पसंद है। इसे ऐसी जगह रखें, जहां सुबह और शाम की हल्की धूप मिलती रहे। तेज़ दोपहर की धूप से बचाएं, क्योंकि इससे पत्ते मुरझा सकते हैं। सही धूप मिलने से पौधा जल्दी बढ़ेगा और पत्ते भी हरे–भरे रहेंगे।

इन आसान तरीकों से आप घर पर ही ताज़ा और हेल्दी अदरक उगा सकते हैं। थोड़ी सी मेहनत और सही देखभाल से आपकी रसोई में हमेशा ताज़ा अदरक तैयार रहेगा – स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद!


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint