लक्षद्वीप ट्रिप को बनाना है यादगार? तो ये 5 एक्टिविटीज़ जरूर करें ट्राय

Newspoint
जब से लोग छुट्टियों में लक्षद्वीप जाना पसंद करने लगे हैं, तब से इस खूबसूरत द्वीप की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। अब हर किसी की ट्रैवल लिस्ट में ये जगह जरूर जुड़ गई है। अगर आप भी लक्षद्वीप घूमने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ सैर-सपाटा ही नहीं, यहां की कुछ एडवेंचरस और मजेदार एक्टिविटीज़ का मजा लेना भी जरूरी है।
Hero Image


तो चलिए जानते हैं लक्षद्वीप की 5 ऐसी खास गतिविधियों के बारे में जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगी।

1. स्नॉर्कलिंग का लें मजा


लक्षद्वीप में स्नॉर्कलिंग का अनुभव एकदम शानदार होता है। इस पानी के खेल में आपको तैरना नहीं आता तब भी कोई दिक्कत नहीं होती। आप सिर्फ मास्क और ट्यूब पहनकर समुद्र की सतह के पास रहकर रंग-बिरंगी मछलियों और कोरल रीफ्स को नजदीक से देख सकते हैं। खासतौर पर अगर आप अंडरवॉटर दुनिया को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो स्नॉर्कलिंग जरूर करें।

You may also like



2. समुद्री एक्वेरियम जरूर देखें


कावारत्ती द्वीप में बना समुद्री एक्वेरियम लक्षद्वीप की खास जगहों में से एक है। यहां आपको समुद्री जीवन की अनोखी झलक देखने को मिलती है। विभिन्न प्रकार की मछलियां, कोरल्स और समुद्री जीव-जंतु देखकर आपको समुद्र की गहराइयों की असली खूबसूरती का अंदाज़ा होगा।

3. फिशिंग का अनुभव भी लें


लक्षद्वीप का मिनिकॉय द्वीप मछली पकड़ने के शौकीनों के लिए बेस्ट स्पॉट है। यहां के लोकल फिशरमैन के साथ पारंपरिक तरीकों से मछली पकड़ना एक अलग ही मजा देता है। साथ ही यहां की साफ-सुथरी बीच, हरियाली और शांत वातावरण आपकी ट्रिप को और खास बना देंगे।


4. स्कूबा डाइविंग में दिखेगी अंडरवॉटर वर्ल्ड


अगर आप एडवेंचर के दीवाने हैं तो कावारत्ती द्वीप पर स्कूबा डाइविंग जरूर ट्राय करें। यहां पानी के अंदर आपको कछुए, रंग-बिरंगी मछलियां और खूबसूरत कोरल्स देखने को मिलेंगे। समुद्र की गहराई में उतरने का ये अनुभव जिंदगी भर याद रहेगा।

5. यॉट की सवारी से पाएं सुकून


लक्षद्वीप की खूबसूरत लहरों पर यॉट राइड एक बेहद सुकून भरा अनुभव है। नीले साफ पानी में यॉट से सैर करते हुए आपको ऐसा लगेगा जैसे आप कितनी खूबसूरत नजारा देख रहे है। इस दौरान सूर्यास्त देखना न भूलें, जो आपकी ट्रिप को रोमांटिक टच देगा।

लक्षद्वीप की इन गतिविधियों का मजा जरूर लें, ताकि आपकी छुट्टियां बनें और भी खास और यादगार।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint