डिनर में बनाएं स्वादिष्ट लौकी के कोफ्ते, बच्चे भी मांग-मांगकर खाएंगे

Newspoint
अगर आपके घर में भी लौकी का नाम सुनते ही बच्चे या बड़े मुंह बनाने लगते है, तो अब चिंता छोड़िए। आज हम आपको बता रहे हैं लौकी कोफ्ता बनाने की ऐसी आसान रेसिपी, जिसे खाने के बाद बच्चे भी कहेंगे – ‘मम्मी रोज बनाना।’
Hero Image


लौकी से बना यह स्वादिष्ट कोफ्ता चावल या रोटी दोनों के साथ बढ़िया लगता है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

लौकी कोफ्ता बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री:

  • आधा किलो लौकी (कद्दूकस की हुई)
  • आधा कप बेसन
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • आधा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 2 टमाटर (बारीक कटे हुए)
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • 5-6 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा)
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा सा हींग
  • 1 चम्मच जीरा
  • तेल (तलने और ग्रेवी के लिए)

लौकी कोफ्ता बनाने की आसान विधि:

1. लौकी तैयार करें: सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें। फिर से धोकर कद्दूकस कर लें। इसमें हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, थोड़ा सा नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, हरा धनिया और बेसन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे 5-7 मिनट के लिए ढककर रख दें।

You may also like



2. कोफ्ते तलें: अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर तेल में सुनहरा होने तक तलें। इन्हें अलग निकाल कर रख लें।

3. ग्रेवी बनाएं: अब एक दूसरी कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें। उसमें हींग और जीरा डालकर तड़काएं। फिर प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें। प्याज सुनहरा हो जाए तो टमाटर डालें और पकाएं।


4. मसाले मिलाएं: जब टमाटर पक जाएं तो इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और चाट मसाला डालें। ग्रेवी को अच्छी तरह भून लें। आप चाहें तो थोड़ा दही फेंटकर भी डाल सकते हैं या मलाई मिलाकर ग्रेवी को और रिच बना सकते हैं।

5. कोफ्ते डालें: अब तली हुई लौकी की पकौड़ियां (कोफ्ते) ग्रेवी में डालें। ऊपर से थोड़ा गरम मसाला और हरा धनिया डाल दें। बस 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।

6. तैयार परोसने के लिए: गरमागरम लौकी कोफ्ते तैयार हैं। इन्हें रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ सर्व करें।


लौकी के कोफ्ते न सिर्फ स्वाद में शानदार होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। अगर आपके घर में कोई लौकी खाने से बचता है तो एक बार उन्हें यह टेस्टी कोफ्ता जरूर बनाकर खिलाइए। यकीन मानिए, वो भी लौकी के फैन बन जाएंगे। इस आसान रेसिपी से आप अपने रोज के खाने को थोड़ा खास और मजेदार बना सकते हैं। तो अगली बार डिनर में कुछ नया ट्राय करना हो, तो लौकी के कोफ्ते जरूर बनाएं।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint