चेहरे पर चाहिए नैचुरल ग्लो? आज ही आज़माएं आम के पत्ते का ये देसी नुस्खा

Newspoint
गर्मियों का मौसम आते ही हर जगह आम की धूम मच जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितना फायदा आम खाने से होता है, उतना ही फायदा इसके पत्तों से भी मिल सकता है? जी हां, आम के पत्ते सिर्फ सेहत ही नहीं, आपकी स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो आपकी त्वचा को अंदर से हेल्दी और बाहर से ग्लोइंग बना सकते हैं।
Hero Image


अगर आप हर बार महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करके थक चुके हैं, और अब कुछ नैचुरल ट्राय करना चाहते हैं, तो आम के पत्तों का ये देसी नुस्खा ज़रूर ट्राय करें। आइए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका।

आम के पत्तों के जबरदस्त फायदे स्किन के लिए


1. सूरज और प्रदूषण से सुरक्षा
आम के पत्तों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट आपकी स्किन को सूरज की तेज़ किरणों और प्रदूषण से बचाते हैं। ये एजिंग के असर को भी कम करते हैं और स्किन को फ्रेश बनाए रखते हैं।

2. मुंहासों के दाग कम करें
अगर आपको पिंपल्स और उनके दाग-धब्बों से परेशानी है, तो आम के पत्ते का इस्तेमाल जरूर करें। इनमें मौजूद मैंगिफेरिन बैक्टीरिया को खत्म करता है और स्किन को रिपेयर करता है।

You may also like



3. नैचुरल ग्लो लाएं
आम के पत्तों में मौजूद टायरोसीनेज एंजाइम स्किन को काला करने वाले तत्वों को कंट्रोल करता है। इससे स्किन का रंग साफ होता है और नैचुरल ग्लो आता है।

4. कोलेजन बढ़ाता है
विटामिन C से भरपूर आम के पत्ते स्किन में कोलेजन बनाने में मदद करते हैं, जिससे स्किन टाइट और यंग दिखती है।

कैसे करें आम के पत्तों का इस्तेमाल

फेस पैक के रूप में:
4-5 ताजे आम के पत्तों को थोड़ा पानी डालकर पीस लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।


टोनर के रूप में:
4-5 आम के पत्ते लें और उन्हें 2 कप पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो ठंडा करके स्प्रे बोतल में भर लें। इसे रोजाना क्लीन फेस पर स्प्रे करें।


गर्मियों में स्किन का ख्याल रखना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन अगर आप आम के पत्तों को अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर लें, तो ये काम बेहद आसान हो जाएगा। ये नेचुरल, सस्ता और बेहद असरदार उपाय है जो आपकी स्किन को बेदाग, चमकदार और हेल्दी बनाए रखेगा। तो अब से आम खाएं और उसके पत्तों से स्किन को निखारें।

Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ सामान्य समझ के लिए दी गई है। इसे डॉक्टर की सलाह न मानें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें। इस जानकारी की जिम्मेदारी न्यूज़प्वाइंट की नहीं होगी।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint