नाश्ते में चाहिए कुछ नया? ट्राय करें ये सुपर टेस्टी पुदीना पराठा

Newspoint
सुबह-सुबह जल्दी में अक्सर ऐसा नाश्ता बनाने का मन करता है जो झटपट तैयार हो जाए, हेल्दी भी हो और स्वाद में भी कमाल का हो। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो ट्राई करें पुदीना पराठा। यह पराठा न सिर्फ बहुत जल्दी बन जाता है, बल्कि इसमें पुदीने की खुशबू और मसालों का स्वाद हर बाइट को बना देता है खास। इसे आप दही, अचार या चटनी के साथ खा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
Hero Image


आवश्यक सामग्री:

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • ताजी पुदीने की पत्तियां (बारीक कटी हुई) – 1 कप
  • जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
  • गरम मसाला – 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल या घी – 2 बड़े चम्मच (आटे में मिलाने के लिए)
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • सेकने के लिए – तेल या घी

बनाने की विधि:

You may also like



  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा, बारीक कटी पुदीना पत्तियां, जीरा पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालें।
  2. अब इसमें 2 चम्मच तेल डालें और सारे मिश्रण को हाथ से अच्छी तरह मिला लें।
  3. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें। आटा न ज्यादा सख्त हो न ही बहुत नरम।
  4. अब आटे को गीले कपड़े से ढककर 10-15 मिनट के लिए सेट होने दें।
  5. फिर आटे की लोइयां बनाएं और बेलन से पराठा बेलें।
  6. एक तवा गरम करें और पराठा दोनों तरफ से हल्का सेंक लें।
  7. जब हल्का ब्राउन होने लगे, तब उस पर तेल या घी लगाकर अच्छे से दोनों ओर कुरकुरा सेक लें।
  8. लीजिए तैयार है गरमागरम पुदीना पराठा

परोसने का तरीका:

इसे दही, अचार, टमाटर की चटनी या अपनी पसंदीदा सब्ज़ी के साथ गरमा गरम परोसें। यह पराठा बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है।



पुदीना पराठा न सिर्फ़ स्वाद में ज़बरदस्त होता है, बल्कि ये गर्मियों में शरीर को ठंडक भी देता है। अगर आप रोज़ के नाश्ते या लंच में कुछ टेस्टी और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो ये पुदीना पराठा एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसे बनाना बेहद आसान है और स्वाद ऐसा कि एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint