इस गर्मी में दिखें फैशनेबल – ये जंपसूट लुक्स हैं बेहद ट्रेंडी

Newspoint
गर्मियों में फैशनेबल दिखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि हमें साथ ही साथ आरामदायक कपड़े भी पहनने होते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा कुछ ढूंढ रही हैं जो स्टाइलिश भी हो और आरामदायक भी, तो जंपसूट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
Hero Image


जंपसूट एक ऐसा आउटफिट होता है जो टॉप और बॉटम दोनों का काम करता है। इसे पहनने में झंझट नहीं होती और यह किसी भी मौके पर आपको परफेक्ट लुक दे सकता है। आइए जानते हैं गर्मियों में पहनने के लिए 4 बेस्ट और ट्रेंडी जंपसूट के ऑप्शन।

1. प्लेन कॉटन जंपसूट – सिंपल और सॉफ्ट लुक


गर्मियों में कॉटन सबसे बेस्ट फैब्रिक माना जाता है क्योंकि ये स्किन को सांस लेने देता है। प्लेन कॉटन जंपसूट हल्के होते हैं और आपको पूरा दिन ठंडा और फ्रेश फील करवाते हैं।


इन्हें आप किसी भी आउटिंग, मार्केट ट्रिप या कैजुअल डे पर पहन सकती हैं। फ्लैट्स या सैंडल के साथ इनका लुक और भी बढ़िया लगता है। रंगों की बात करें तो पीच, बेबी पिंक, मिंट ग्रीन और स्काई ब्लू जैसे कलर्स गर्मियों में बेस्ट रहते हैं।

2. फ्लोरल जंपसूट – गार्डन फील लुक


फूलों की डिजाइन वाला जंपसूट गर्मियों में बहुत ट्रेंडी रहता है। इसकी डिजाइन आपको नेचुरल लुक देती है और स्टाइल भी बढ़ाती है। इसे पार्टी, डे आउट या यहां तक की लंच डेट पर भी पहन सकती हैं।

You may also like



फ्लोरल प्रिंट में कई तरह के कलर्स और स्टाइल मिलते हैं। अगर आप चाहें तो इसके साथ स्ट्रॉ बैग और सनग्लासेस कैरी करके समर वाइब्स क्रिएट कर सकती हैं।

3. लाइनिंग जंपसूट – स्मार्ट और क्लासी लुक


अगर आप कुछ थोड़ा प्रोफेशनल और स्मार्ट ढूंढ रही हैं तो लाइनिंग प्रिंट वाला जंपसूट बेस्ट है। खासकर ऑफिस, मीटिंग या फॉर्मल फंक्शन के लिए यह एक क्लासी ऑप्शन है।

यह आपको लंबा और पतला दिखाने में भी मदद करता है। इसे ब्लैक हील्स और सिंपल एक्सेसरीज़ के साथ पहनें, और आपका स्टाइलिश फॉर्मल लुक तैयार है।

4. ऑफ शोल्डर जंपसूट – कूल और फैशनेबल लुक


ऑफ शोल्डर जंपसूट आजकल बहुत ट्रेंड में है। यह आपके लुक में थोड़ा ग्लैमर और ठंडक दोनों जोड़ देता है। कमर पर बेल्ट लगाने से बॉडी शेप और भी निखरकर आती है।


इस लुक को पार्टी या फ्रेंड्स के साथ आउटिंग के लिए ट्राय करें और यकीन मानिए, सबकी नजरें आप पर ही रहेंगी।

तो इस गर्मी, सिर्फ ठंडक नहीं बल्कि स्टाइल भी दिखाएं। इन ट्रेंडी जंपसूट्स को अपने समर वार्डरोब में ज़रूर शामिल करें और हर मौके पर लगें एकदम फैशनेबल।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint