Tips to Remove Fungus: सर्दियों में घर से सीलन और फंगस हटाने के आसान तरीके

Newspoint
सर्दियों के मौसम में अक्सर देखा जाता है कि धूप बहुत कम निकलती है। कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते वातावरण में काफी नमी बढ़ जाती है। इसका सीधा असर घर के अंदर के माहौल पर पड़ता है। जब घर के अंदर धूप और ताजी हवा नहीं पहुंच पाती, तो दीवारों, पर्दों, बिस्तरों और लकड़ी के फर्नीचर पर फफूंदी या फंगस जमने लगती है। लोग ठंड से बचने के लिए घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखते हैं, जिससे हवा का बहाव रुक जाता है। इसी कारण घर में एक अजीब सी बदबू फैलने लगती है। कई बार तो अलमारी में रखे कपड़ों और लकड़ी के सामान पर भी सफेद या काले रंग की फंगस दिखाई देने लगती है। अगर किसी के घर में भी ये परेशानी हो रही है, तो कुछ आसान तरीकों से इसे ठीक किया जा सकता है।
Hero Image
Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint