On This Day In 2024: राजकोट में रोहित सेना ने रचा था इतिहास, बैजबॉल हुआ था धराशायी
साल 2024 में भारत ने क्रिकेट के मैदान पर एक बहुत बड़ा इतिहास रचा। राजकोट में खेले गए एक टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 434 रनों से हरा दिया। रनों के लिहाज से देखा जाए तो ये टेस्ट क्रिकेट में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन आखिर में नतीजा भारत के पक्ष में रहा। भारत ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे, इंग्लैंड की टीम ने भी करारा जवाब देने की कोशिश की। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आगे इंग्लैंड की टीम टिक नहीं पाई।
इंग्लैंड का 'बैजबॉल' अंदाज
इंग्लैंड की टीम जब बैटिंग करने उतरी तो उन्होंने अपने मशहूर 'बैजबॉल' स्टाइल में खेलना शुरू किया। उनकी बल्लेबाजी में एक अलग ही तेजी थी। इंग्लैंड ने सिर्फ 40 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए थे। उनके ओपनर बेन डकेट ने बहुत ही शानदार बैटिंग की और 150 रन बनाए। उनकी ये पारी देखकर ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड इस मैच में भारत को कड़ी टक्कर देगा। लेकिन इतनी अच्छी शुरुआत के बाद भी इंग्लैंड की टीम काफी पीछे रह गई।यशस्वी जायसवाल का तूफान
22 साल के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की और इस सीरीज का अपना दूसरा दोहरा शतक लगाया और 214 रनों की मैराथन पारी खेली। उनकी इस पारी की सबसे खास बात ये थी कि उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए एक ही पारी में 12 छक्के लगाए। जायसवाल ने ठीक उसी अंदाज में रन बनाए जिस अंदाज में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में बैटिंग की थी। उन्होंने इंग्लैंड की हर रणनीति को फेल कर दिया।You may also like
- अभिषेक शर्मा ने बताया आयरलैंड ने कैसे टीम इंडिया को दी मात? तैयारी में कहां रह गई कमी
- IND vs IRE : भारत को हराने वाले 'भारतीय' खिलाड़ी की मां का बयान वायरल, कहा- दिल दुखा लेकिन…
- वैभव एक लेवल पार करने के बाद अगली चुनौती तलाशते हैं: दिनेश कार्तिक
- महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए भारत समेत 9 टीमों ने किया क्वालीफाई, पाकिस्तान को इस खास वजह से मिली जगह
- IND A vs SL A: नई गेंद से आकिब नबी का कहर, दूसरी पारी में हैट्रिक लेने का होगा मौका









