BMW कारों की कीमत अक्टूबर में फिर बढ़ने की तैयारी, इस साल चौथी बार महंगी हो सकती हैं गाड़ियां
BMW कारों की कीमत एक बार फिर बढ़ सकती है। BMW India ने संकेत दिया है कि कंपनी अक्टूबर 2026 में अपनी कारों के दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो यह इस साल कंपनी की चौथी कीमत बढ़ोतरी होगी। रुपये की कमजोरी और कारों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजों की बढ़ती लागत को इसके पीछे बड़ी वजह माना जा रहा है।
हालांकि, कंपनी ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि अक्टूबर की कीमत बढ़ोतरी कितनी होगी और इसका असर किन-किन मॉडल पर कितना पड़ेगा। इसलिए नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को आने वाले दिनों में अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।
इसके साथ ही कारों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली कई जरूरी कमोडिटी की कीमतें भी बढ़ी हैं। बढ़ती लागत के बीच मौजूदा कीमतों पर कंपनी के मार्जिन को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। यही वजह है कि BMW को कीमतों में एक और बदलाव करना पड़ सकता है।
नई BMW 7 Series को बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने पेश किया। कंपनी ने उन्हें BMW India के ब्रांड वॉइस के तौर पर भी जोड़ा है।
हालांकि, BMW i7 M70 को भारत में स्थानीय रूप से असेंबल करने के बजाय Completely Built-Up Unit यानी CBU के तौर पर बेचा जाएगा।
अक्टूबर में बढ़ सकते हैं BMW के दाम
BMW India के प्रेसिडेंट और CEO हरदीप सिंह ब्रार के मुताबिक, कंपनी 2026 में अब तक तीन बार अपनी कारों की कीमतें बढ़ा चुकी है। BMW और MINI की गाड़ियों के दाम इस साल कुल मिलाकर करीब 4 से 5 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। अब कंपनी अक्टूबर में एक और बढ़ोतरी पर विचार कर रही है।हालांकि, कंपनी ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि अक्टूबर की कीमत बढ़ोतरी कितनी होगी और इसका असर किन-किन मॉडल पर कितना पड़ेगा। इसलिए नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को आने वाले दिनों में अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।
रुपये की कमजोरी से बढ़ा लागत का दबाव
BMW के अनुसार, कमजोर रुपये और विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव का कंपनी की लागत पर सीधा असर पड़ रहा है। ब्रार ने बताया कि जनवरी 2025 की तुलना में रुपये और फॉरेक्स से जुड़ा दबाव करीब 18 फीसदी बढ़ गया है।इसके साथ ही कारों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली कई जरूरी कमोडिटी की कीमतें भी बढ़ी हैं। बढ़ती लागत के बीच मौजूदा कीमतों पर कंपनी के मार्जिन को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। यही वजह है कि BMW को कीमतों में एक और बदलाव करना पड़ सकता है।
You may also like
- लग्जरी कार खरीदना लोगों के लिए हुआ और महंगा, BMW इस साल चौथी बार बढ़ाएगी अपनी कारों की कीमत, CEO ने बताया कारण
- बम, स्नाइपर और केमिकल हमला भी फेल! जानिए दिल्ली पहुँचीं पुतिन और शी जिनपिंग की कारों के सीक्रेट फीचर्स
- मारुति बलेनो फेसलिफ्ट बनाम हुंडई i20: कौन है बेहतर हैचबैक?
- हुंडई वेन्यू एन लाइन में नया ब्लूलिंक रिमोट इम्मोबिलाइजर फीचर
- नई Maruti Baleno की ऑन-रोड कीमतें जारी, जानिए देश के किस शहर में है सबसे कम दाम!
BMW 7 Series रेंज में भी नए मॉडल शामिल
BMW ने हाल ही में भारत में अपनी नई 7 Series रेंज पेश की है। कंपनी ने इस लग्जरी सेडान को पेट्रोल इंजन के साथ-साथ ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में भी उपलब्ध कराया है। इसके अलावा BMW i7 M70 को भी भारतीय बाजार में उतारा गया है, जो ज्यादा परफॉर्मेंस पर फोकस करता है।नई BMW 7 Series को बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने पेश किया। कंपनी ने उन्हें BMW India के ब्रांड वॉइस के तौर पर भी जोड़ा है।
भारत में BMW i7 का होगा स्थानीय उत्पादन
BMW भारत में अपनी लोकल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को भी बढ़ा रही है। कंपनी के चेन्नई प्लांट में अब BMW i7 का उत्पादन किया जाएगा। BMW के अनुसार, जर्मनी के बाद भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश होगा जहां i7 का स्थानीय स्तर पर निर्माण किया जाएगा।हालांकि, BMW i7 M70 को भारत में स्थानीय रूप से असेंबल करने के बजाय Completely Built-Up Unit यानी CBU के तौर पर बेचा जाएगा।





