EPFO Rules: करियर ब्रेक के दौरान पीएफ का पैसा निकालना सही है या गलत? जानिए नियम
आज के दौर में 1 से 2 साल का करियर ब्रेक लेना काफी आम हो गया है। कोई आगे की पढ़ाई के लिए नौकरी से कुछ समय का ब्रेक लेता है, तो कोई परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के लिए काम से दूरी बना लेता है। वहीं कुछ लोगों को सेहत की समस्याओं या अचानक नौकरी चले जाने के कारण कुछ समय घर बैठना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अक्सर लोगों के मन में यह चिंता सताने लगती है कि नौकरी छोड़ने के बाद उनके ईपीएफ खाते में जमा पैसे का क्या होगा।
अक्सर लोग सोचते हैं कि काम बंद होने के बाद जमा रकम पर ब्याज मिलता रहेगा या पूरा पैसा निकाल लेना ही समझदारी होगी। सच यह है कि जब आप नौकरी छोड़ते हैं, तब भी आपका ईपीएफ खाता चालू रहता है और उसमें जमा पूरा पैसा आपका ही रहता है। भले ही नौकरी में गैप आ जाए और खाते में नया पैसा जमा न हो रहा हो, फिर भी ईपीएफओ आपके पुराने जमा पैसे पर तय नियमों के हिसाब से ब्याज जोड़ता रहता है।
ये भी पढ़ें: EPFO PF Interest Update 2026: खाते में अभी तक नहीं आया पीएफ का ब्याज? ऐसे दर्ज कराएं ऑनलाइन शिकायत

कब तक मिलता है ब्याज?
ईपीएफओ के नियमों के अनुसार, नौकरी छोड़ने के बाद भी आपके पीएफ खाते में तब तक ब्याज बनता रहता है जब तक आप 58 साल के नहीं हो जाते। लेकिन इसमें एक छोटा सा नियम यह है कि अगर कोई इंसान 55 साल या उसके बाद नौकरी छोड़ता है, तो उसे सिर्फ 3 साल तक ही ब्याज दिया जाएगा। इसके बाद खाते को निष्क्रिय मान लिया जाता है और आगे ब्याज मिलना बंद हो जाता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफ पर मिलने वाला सालाना ब्याज 8.25% तय है। इसलिए अगर आप ब्रेक पर हैं, तो इस बात से बेफिक्र रहें कि आपका ब्याज रुक जाएगा।You may also like
- सावन में सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका! आसमान पर पहुंचे दाम, 24K गोल्ड हुआ इतना महंगा
- भारत भर में वेल्थ बनाने को आसान बना रही हैं फोनपे म्यूचुअल फंड की डेली SIPs
- EPF के लिए सैलरी लिमिट बढ़ाकर ₹25,000 करने की तैयारी, किसे होगा फायदा?
- सरकार बदलने जा रही है पीएफ के नियम, इन कर्मचारियों की बढ़ेगी टेंशन
- Old Monk Rum के 3 वैरिएंट्स पर FSSAI हुआ सख्त, बिक्री पर लगाई रोक, जानें क्या है कारण
ये भी पढ़ें: EPFO PF Interest Update 2026: खाते में अभी तक नहीं आया पीएफ का ब्याज? ऐसे दर्ज कराएं ऑनलाइन शिकायत