FD Interest Rates November 2026: नवंबर में इन बैंकों में मिल रहा है FD पर सबसे ज्यादा ब्याज, चेक करें नई दरें

Newspoint
Bank FD Rates : फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों के लिए ब्याज दरें काफी मायने रखती हैं। 7 अक्टूबर 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी करते हुए इसे 5.50% कर दिया था। केंद्रीय बैंक ने करीब 44 महीने बाद पहली बार रेपो रेट बढ़ाया। इससे पहले फरवरी 2023 में रेपो रेट बढ़ाकर 6.50% किया गया था।
Bank FD Rates


रेपो रेट वह ब्याज दर होती है, जिस पर कमर्शियल बैंक RBI से कम समय के लिए कर्ज लेते हैं। इसमें बदलाव का असर बैंकों की लोन और डिपॉजिट ब्याज दरों पर भी पड़ सकता है। रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद कई बैंकों ने ग्राहकों से ज्यादा जमा राशि जुटाने और अपनी फंडिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है।

हालांकि, रेपो रेट में बदलाव होने पर FD की ब्याज दरें अपने आप नहीं बदलतीं। हर बैंक अपनी जरूरत और नीतियों के हिसाब से ब्याज दरें तय करता है। ऐसे में अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां सरकारी और प्राइवेट बैंकों की FD ब्याज दरों की तुलना दी गई है। इसमें 1 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि वाली FD पर मिलने वाले रिटर्न की जानकारी भी शामिल है।

You may also like



नवंबर 2026 में कौन से बैंक दे रहे हैं FD पर सबसे ज्यादा ब्याज?

नवंबर 2026 की शुरुआत में DCB Bank भारतीय बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा 7.50% सालाना ब्याज दे रहा है। इसके बाद Bandhan Bank का नाम आता है, जहां FD पर अधिकतम 7.45% ब्याज मिल रहा है। वहीं, सरकारी बैंकों (PSBs) की बात करें तो Bank of India और Punjab & Sind Bank सबसे आगे हैं। ये दोनों बैंक FD पर अधिकतम 6.85% सालाना ब्याज दे रहे हैं।

28 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, FD की ब्याज दरें जमा की अवधि के हिसाब से अलग-अलग हैं।


सरकारी बैंकों में 1 साल की FD पर Bank of India सबसे ज्यादा 6.50% ब्याज दे रहा है। वहीं, 3 साल की अवधि के लिए भी Bank of India 6.70% की दर के साथ सबसे आगे है। अगर आप 5 साल की FD कराने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में Bank of Baroda 6.30% ब्याज दे रहा है।

प्राइवेट बैंकों की बात करें तो 1 साल की FD पर SBM Bank सबसे ज्यादा 7.10% ब्याज दे रहा है। वहीं, 3 साल की FD के मामले में City Union Bank 7.30% की ब्याज दर के साथ आगे है। 5 साल की FD पर DCB Bank सबसे ज्यादा 7.50% ब्याज दे रहा है।

कुल मिलाकर, नवंबर 2026 की शुरुआत में सरकारी और प्राइवेट बैंकों की तुलना करें तो DCB Bank सबसे ज्यादा 7.50% की अधिकतम FD ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

ध्यान रखें कि यहां बताई गई ब्याज दरों में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाला अतिरिक्त लाभ शामिल नहीं है। इसके अलावा, FD पर मिलने वाला ब्याज जमा की रकम और निवेश की अवधि के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। इसलिए फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगाने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नई ब्याज दरों और लागू नियमों एवं शर्तों की जानकारी जरूर ले लें।

Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint