FIA 44th India Day Parade: न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का जलवा, इंडिया डे परेड में उमड़ी भारी भीड़
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस (FIA) की तरफ से आयोजित 44वीं वार्षिक इंडिया डे परेड में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रविवार, 16 अगस्त को मैनहट्टन की मशहूर मैडिसन एवेन्यू पर आयोजित इस परेड में करीब 2 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। इस बार परेड की थीम 'हार्मोनी इन हेरिटेज' रखी गई थी। यह भव्य आयोजन भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ के खास मौके पर दोनों देशों को समर्पित था।
इस शानदार यात्रा की अगवानी न्यूयॉर्क राज्य की गवर्नर कैथी होचुल ने की। उनके साथ कई अन्य जाने-माने नेता भी मौजूद रहे, जिनमें न्यूयॉर्क राज्य के सीनेटर जेरेमी कूनी, कांग्रेसी श्री थानेदार, असेंबलीमैन डेविड वेप्रिन और रिपब्लिकन अटॉर्नी जनरल पद की उम्मीदवार सरिता कोमिरेड्डी शामिल थे।
परेड में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े, अभिनेता व निर्देशक अदिवि शेष और लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की स्टार कास्ट मौजूद रही। मैडिसन एवेन्यू पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की झांकी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस झांकी में शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के साथ दिलीप जोशी, मंदार चंदवाडकर, मुनमुन दत्ता, सोनालिका जोशी, बलविंदर सिंह सूरी और नितिश भालुनी जैसे दिग्गज कलाकार अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते नजर आए।
मैडिसन एवेन्यू पर निकाली गई इस परेड में सांस्कृतिक संगठनों, व्यापारिक समूहों और क्षेत्रीय संघों का प्रतिनिधित्व करने वाली कुल 55 झांकियां शामिल थीं। झांकियों के साथ-साथ मार्चिंग बैंड, डांस ग्रुप्स और पारंपरिक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) की तरफ से भी एक खूबसूरत झांकी उतारी गई थी।
परेड के साथ-साथ एफआईए की ओर से खाने-पीने के शौकीनों के लिए ईस्ट 26th स्ट्रीट पर एक स्पेशल फूड फेस्टिवल और कम्युनिटी स्टॉल लगाए गए थे। इसके अलावा, ईस्ट 26th और 25th स्ट्रीट के बीच बने लाइव स्टेज पर दोपहर भर पारंपरिक संगीत और नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम चलते रहे। एफआईए के चेयरमैन अंकुर वैद्य और अध्यक्ष श्रीकांत अक्कापल्ली ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।
FIA के बारे में
फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस (FIA) एक गैर-लाभकारी संगठन है। यह संस्था अमेरिका में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का काम करती है। इसके साथ ही, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और नागरिक आयोजनों के माध्यम से भारतीय-अमेरिकी समुदाय और बाकी अमेरिकी लोगों के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए लगातार काम करती आ रही है।

You may also like
- 'BJP में अधिकतर लोग पैसे कमा रहे थे', सुरेश ओबेरॉय बोले- मैं मोहन भागवत का फैन, राजनीति ने बहुत निराश किया
- 'आवारापन 2' की सफलता से गदगद मेकर्स, क्या बनेगा इमरान हाशमी की फिल्म का तीसरा पार्ट?
- '5 करोड़ हो या 250 करोड़, कोई मुझे नहीं खरीद सकता' जानिए चेक बाउंस केस पर क्या बोले राजपाल यादव
- बाबा रामदेव ने कंगना के अतीत पर उठाए सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- मेरी जवानी और बेडरूम के सपने देखना बंद करें
- ब्रह्मास्त्र 2: रणबीर कपूर 'रामायणम्' के बाद अप्रैल से शुरू करेंगे शूटिंग, 'अमृता' के रोल में दीपिका पादुकोण!