Newspoint Logo

LPG गैस सिलेंडर के नियम बदले, OTP, e-KYC और DAC समेत जानें सभी अपडेट

Newspoint

जुलाई की शुरुआत के साथ ही LPG गैस सिलेंडर से जुड़े कई नियम बदल गए हैं। अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेने के लिए OTP और डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड की पुष्टि जरूरी होगी। इसके अलावा e-KYC के नियम और सख्त कर दिए गए हैं, सब्सिडी से जुड़े नियमों में भी बदलाव हुआ है और PNG कनेक्शन को लेकर भी कुछ नए नियम लागू किए गए हैं। आइए जानते हैं इन सभी बदलावों के बारे में आसान भाषा में।
Hero Image



1. अब OTP बताए बिना नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर


अब जब आप गैस सिलेंडर बुक करेंगे, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। सिलेंडर देने आए डिलीवरी बॉय को यही OTP बताना होगा। OTP का मिलान होने के बाद ही सिलेंडर की डिलीवरी पूरी मानी जाएगी। अगर OTP नहीं बताया, तो सिलेंडर नहीं मिलेगा। यह सिस्टम फर्जी डिलीवरी और गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए लागू की गई है।

2. उज्ज्वला योजना वालों के लिए e-KYC जरूरी


अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सब्सिडी लेते हैं, तो e-KYC पूरा करना जरूरी है। तय समय तक e-KYC नहीं कराने पर सब्सिडी बंद हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब सब्सिडी के नियमों में भी बदलाव किया गया है और पहले के मुकाबले कम सिलेंडरों पर सब्सिडी मिलेगी।

You may also like

More from our partners
Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint