UPI यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट, अब AI एजेंट भी कर सकेंगे पेमेंट
UPI यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत सरकार डिजिटल पेमेंट को और स्मार्ट और आसान बनाने के लिए यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉल पर काम कर रही है। इस नई सिस्टम के तहत, यूजर्स की अनुमति मिलने पर AI आधारित एजेंट बिजली-पानी के बिल भरने, सब्सक्रिप्शन का पेमेंट करने और दूसरे छोटे वित्तीय लेनदेन UPI के जरिए कर सकेंगे।
इस प्रोटोकॉल को विकसित करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) इंडस्ट्री की कंपनियों और टेक्नीकल एक्सपर्ट के साथ मिलकर काम कर रही है। इसका मकसद AI एजेंट्स के लिए सुरक्षित रजिस्ट्रेशन, सही पहचान (वेरिफिकेशन) और इन्ट्रीग्रेडेट लेनदेन की सिस्टम तैयार करना है।
सरकार का मकसद ऐसा सिस्टम तैयार करना है, जिसमें AI एजेंट यूजर की मंजूरी के बाद कुछ वित्तीय कार्य अपने आप कर सकें। इससे मोबाइल फोन और अन्य स्मार्ट डिवाइस के जरिए कई छोटे-छोटे भुगतान अपने आप पूरे हो सकेंगे। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि डिजिटल पेमेंट पहले से ज्यादा आसान और तेज भी हो जाएगा।
इस पहल के लिए तैयार किए जा रहे यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉल (UAP) का मुख्य उद्देश्य AI एजेंट्स को सुरक्षित तरीके से UPI नेटवर्क से जोड़ना है। अगर यह योजना सफल होती है, तो भारत राष्ट्रीय स्तर पर AI एजेंट्स के जरिए डिजिटल भुगतान लागू करने वाले दुनिया के शुरुआती देशों में शामिल हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, NPCI इस प्रोटोकॉल को विकसित करने का नेतृत्व कर रहा है। इसके लिए टेक्नोलॉजी कंपनियों और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से भी सुझाव लिए जा रहे हैं, ताकि ऐसा सिस्टम तैयार किया जा सके जिसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आसानी से अपनाया जा सके और भविष्य की जरूरतों के अनुसार भी अपडेट किया जा सके।
इस नई सिस्टम में सबसे पहले AI एजेंट्स का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके बाद उनकी पहचान का वेरिफिकेशन होगा और तय नियमों के अनुसार उन्हें भुगतान करने की अनुमति दी जाएगी। इससे सिर्फ प्रमाणित और भरोसेमंद AI एजेंट्स ही यूजर्स की ओर से लेनदेन कर सकेंगे, जिससे धोखाधड़ी और गलत इस्तेमाल की संभावना कम होगी।
इस नई तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मौजूदा UPI सिस्टम में किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं होगी। नया प्रोटोकॉल मौजूदा पेमेंट सिस्टम के साथ ही काम करेगा। यानी लोग पहले की तरह UPI का इस्तेमाल करते रहेंगे, जबकि AI एजेंट्स से जुड़ी नई सुविधाएं अलग से जुड़ जाएंगी। इससे नई तकनीक को अपनाना आसान होगा और मौजूदा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।
भविष्य में AI एजेंट्स बिजली और पानी के बिल समय पर भरने, ओटीटी या अन्य सब्सक्रिप्शन का भुगतान करने, ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान पेमेंट करने और कई अन्य रोजमर्रा के वित्तीय काम अपने आप कर सकेंगे। हालांकि, हर लेनदेन यूजर की ओर से तय की गई अनुमति और नियमों के अनुसार ही होगा। इससे बार-बार पेमेंट करने की जरूरत कम होगी और पूरा प्रोसेस पहले से ज्यादा तेज और सुविधाजनक बन जाएगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि AI आधारित भुगतान प्रणाली भविष्य में डिजिटल लेनदेन के तरीके को पूरी तरह बदल सकती है। इससे आम लोगों को ज्यादा सुविधा मिलेगी और कंपनियों को नई स्मार्ट सेवाएं विकसित करने का अवसर मिलेगा। अगर यह तकनीक सफल रहती है, तो भारत डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान और भी मजबूत कर सकता है।

You may also like
- BJP vs TMC: भालो और बुरी टीएमसी की लक्ष्मण रेखा खिंची और मिटाई, ममता बनर्जी को दो मोर्चों पर उलझाया; बीजेपी की बिसात
- अमेरिकी पॉलिसी बदलेंगे भारतीय दिमाग! फेड ने इस त्रिमूर्ति को किया खास टास्क फोर्स में शामिल
- पुश्तैनी संपत्ति में 'घर दामाद' का हक? सुप्रीम कोर्ट ने चाचा की दौलत पर उरांव आदिवासी भतीजी के पति का दावा ठुकराया
- 5 बच्चों की जिम्मेदारी छोड़ प्रेमिका संग फरार हुआ पति, बेबस पत्नी बोली- बस एक बार लौट आओ, सब भूल जाऊंगी.
- RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल 05/2024 CBTST परिणाम 2026 जारी
AI एजेंट्स कैसे करेंगे काम?
इस पहल के लिए तैयार किए जा रहे यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉल (UAP) का मुख्य उद्देश्य AI एजेंट्स को सुरक्षित तरीके से UPI नेटवर्क से जोड़ना है। अगर यह योजना सफल होती है, तो भारत राष्ट्रीय स्तर पर AI एजेंट्स के जरिए डिजिटल भुगतान लागू करने वाले दुनिया के शुरुआती देशों में शामिल हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, NPCI इस प्रोटोकॉल को विकसित करने का नेतृत्व कर रहा है। इसके लिए टेक्नोलॉजी कंपनियों और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से भी सुझाव लिए जा रहे हैं, ताकि ऐसा सिस्टम तैयार किया जा सके जिसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आसानी से अपनाया जा सके और भविष्य की जरूरतों के अनुसार भी अपडेट किया जा सके।
इस नई सिस्टम में सबसे पहले AI एजेंट्स का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके बाद उनकी पहचान का वेरिफिकेशन होगा और तय नियमों के अनुसार उन्हें भुगतान करने की अनुमति दी जाएगी। इससे सिर्फ प्रमाणित और भरोसेमंद AI एजेंट्स ही यूजर्स की ओर से लेनदेन कर सकेंगे, जिससे धोखाधड़ी और गलत इस्तेमाल की संभावना कम होगी।
यूजर्स को क्या होंगे फायदे?