बच्चों के आधार में 5 और 15 साल पर बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य, जानिए पूरा प्रोसेस
सरकार ने बच्चों के आधार कार्ड को लेकर नये दिशा-निर्देश जारी किये है. जिन लोगों ने अपने बच्चों का आधार अपडेट नहीं करवाया है उनको ये अनदेखी भारी पड़ सकती है। जिन बच्चों का 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया जाता, उनके आधार कार्ड निष्क्रिय (डीएक्टिवेट) किए जा रहे हैं।
इस वजह से आधार कार्ड होल्डर्स को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन ऐसे सैकड़ो मामले सामने आ रहे हैं, जहां माता-पिता को सरकारी योजनाओं, शैक्षणिक सेवाओं और अन्य सुविधाओं का लाभ लेने में दिक्कतें हो रही हैं.
अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट समय पर कराएं, ताकि आधार कार्ड एक्टिव रहे और किसी भी आवश्यक सेवा का लाभ लेने में बाधा न आए।
UIDAI के नियमों के अनुसार, बच्चों को 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य होता है। UIDAI के नियम बताते हैं कि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के फिंगरप्रिंट और आईरिस डेटा दर्ज नहीं किए जाते, इसलिए 5 वर्ष पूरे होने पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी हो जाता है। यदि यह प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी नहीं की जाती, तो आधार प्रमाणीकरण प्रभावित हो सकता है।
इस वजह से माता-पिता रोज़ आधार सेवा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं क्योंकि उनके बच्चों के आधार कार्ड अब कई योजनाओं, छात्रवृत्तियों, बैंक खातों और अन्य सेवाओं के लिए स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि कई परिवार इस नियम की जानकारी न होने के कारण समय पर आधार अपडेट नहीं कराते।
इसके कारण बाद में कई परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। 5 और 15 वर्ष की आयु में बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है। इस प्रक्रिया के लिए बच्चे का आधार केंद्र पर खुद उपस्थित होना जरूरी होता है, क्योंकि फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन केवल केंद्र पर ही किए जा सकते हैं; यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है।
बच्चों के लिए पहला बायोमेट्रिक अपडेट 5 वर्ष की उम्र में और दूसरा 15 वर्ष की उम्र में कराना अनिवार्य है। यह बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह मुफ्त होता है और इसे करना एक आसान प्रक्रिया है।
घर बैठे ऑनलाइन अपडेट करने के लिए (सिर्फ पता और दस्तावेज़ संबंधी जानकारी), ‘My Aadhaar’ वेबसाइट पर जाएं।
1.अपना 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर OTP के माध्यम से लॉगिन करें।
2. “Update Aadhaar Online” या “Document Update” पर क्लिक करें।
3. सही जानकारी भरें और पहचान या पते का वैध प्रमाण अपलोड करें।
4. यदि लागू हो तो ₹50 का शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें और SRN (Service Request Number) नोट कर लें।

क्यों जरूरी है आधार अपडेट

You may also like
- कुमकुमादि तेल रोज रात को चेहरे पर लगाने से क्या होगा? आयुर्वेदाचार्य बोले- झुर्रियां दूर होंगी और मिलेंगी कई फायदे
- 'पापा, आप 1 घंटे में कितना कमाते हैं?' 8 साल के बेटे का सवाल सुन झल्ला पड़े पिता, वजह जान आंखों से छलक पड़े आंसू
- ढेरों हरी मिर्च से लद जाएगा पौधा, माली ने बताया पैदावार बढ़ाने का तरीका, डालना होंगी 3 चीजें..एक है बिल्कुल फ्री
- 6 सेलिब्रिटीज जो कर चुके हैं 3-3 शादियां, एक ने तो 70 की उम्र में रचाई चौथी शादी
- लाउडस्पीकर पर मौलवी के खर्राटों का मजेदार वीडियो वायरल
इसके कारण बाद में कई परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। 5 और 15 वर्ष की आयु में बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है। इस प्रक्रिया के लिए बच्चे का आधार केंद्र पर खुद उपस्थित होना जरूरी होता है, क्योंकि फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन केवल केंद्र पर ही किए जा सकते हैं; यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है।
आधार कार्ड कैसे अपडेट करें