गुलाबी होंठ चाहिए? घर पर बनाएं चुकंदर से नेचुरल लिप बाम
गुलाबी और सॉफ्ट होंठ किसे पसंद नहीं होते? लेकिन बार-बार केमिकल वाली लिपस्टिक लगाने से होंठों की रंगत धीरे-धीरे डार्क होने लगती है और स्किन भी ड्राय हो जाती है। मार्केट में मिलने वाली महंगी लिपस्टिक कुछ समय के लिए तो आपके होंठों को खूबसूरत बना देती है, लेकिन लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से साइड इफेक्ट्स होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी नेचुरली पिंक लिप्स चाहती हैं, तो इस आसान से होममेड लिप बाम को एक बार जरूर ट्राई करें।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा लिप बाम जो आप घर पर ही कुछ मिनटों में बना सकती हैं — वो भी बिना किसी हार्मफुल केमिकल के। इसके लिए आपको बस चुकंदर और कुछ सिंपल इनग्रेडिएंट्स की ज़रूरत है।
लिपस्टिक क्यों करती है नुकसान?
लिपस्टिक में मौजूद केमिकल्स और आर्टिफिशियल कलरिंग एजेंट्स धीरे-धीरे होंठों की नेचुरल नमी और रंगत को खराब कर देते हैं। इसके अलावा खाने-पीने के दौरान ये केमिकल्स शरीर में भी चले जाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। यही वजह है कि नेचुरल ऑप्शन चुनना सबसे बेहतर होता है।
चुकंदर से बनाएं लिप बाम – आसान तरीका
किन-किन चीजों की ज़रूरत होगी:
लिप बाम बनाने का तरीका:
कैसे करें इस्तेमाल:
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके होंठ बिना केमिकल के हमेशा गुलाबी और सॉफ्ट दिखें, तो यह होममेड चुकंदर लिप बाम जरूर ट्राई करें। ये न सिर्फ नेचुरल है बल्कि हेल्दी और इफेक्टिव भी है।

You may also like
- चाय के दाग हटाने के आसान उपाय: जानें कैसे करें सफाई
- दोस्तों के साथ खूब हंसता-खेलता है बच्चा, लेकिन घर आते ही क्यों उतर जाता है चेहरा? डॉक्टर ने बताई वजह
- फ्रिज साफ करने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट ने बताया सफेद पाउडर वाला उपाय, फ्री में होगा साफ..बदबू भी होगी दूर
- Rabies Risk: शेर-बाघ के काटने से भी हो सकता है रेबीज? जानें कब बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा
- एक ही WhatsApp को कई Devices में कैसे चलाएं? जान लें आसान तरीका
लिपस्टिक में मौजूद केमिकल्स और आर्टिफिशियल कलरिंग एजेंट्स धीरे-धीरे होंठों की नेचुरल नमी और रंगत को खराब कर देते हैं। इसके अलावा खाने-पीने के दौरान ये केमिकल्स शरीर में भी चले जाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। यही वजह है कि नेचुरल ऑप्शन चुनना सबसे बेहतर होता है।
चुकंदर से बनाएं लिप बाम – आसान तरीका
किन-किन चीजों की ज़रूरत होगी:
- 2-3 चुकंदर
- पैट्रोलियम जैली (Vaseline)
- नारियल तेल (Coconut Oil)
- विटामिन E कैप्सूल
लिप बाम बनाने का तरीका:
- सबसे पहले चुकंदर को धोकर छील लें और फिर कद्दूकस कर लें या ग्राइंडर में पीस लें।
- अब एक साफ मलमल के कपड़े में इसे डालकर रस निचोड़ लें।
- एक कटोरी में 1 चम्मच चुकंदर का रस लें।
- इसमें 1 चम्मच पैट्रोलियम जैली, आधा चम्मच नारियल तेल और 1 विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिलाएं।
- सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को किसी छोटी डिब्बी में भरकर फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए रख दें।
- जम जाने के बाद आपका DIY लिप बाम तैयार है।
कैसे करें इस्तेमाल:
- इस लिप बाम को रात में सोने से पहले और सुबह फ्रेश होने के बाद होंठों पर हल्के हाथों से लगाएं।
- रोजाना इस्तेमाल से होंठों की ड्राइनेस, डार्कनेस और क्रैक्स दूर होंगे और होंठ बनेंगे नेचुरली पिंक और सॉफ्ट।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके होंठ बिना केमिकल के हमेशा गुलाबी और सॉफ्ट दिखें, तो यह होममेड चुकंदर लिप बाम जरूर ट्राई करें। ये न सिर्फ नेचुरल है बल्कि हेल्दी और इफेक्टिव भी है।