क्रेयॉन से ड्रॉइंग करते वक्त ध्यान रखें ये 5 बातें, ड्रॉइंग दिखेगी और भी शानदार
क्रेयॉन सिर्फ़ बच्चों की खेलने की चीज़ नहीं है, बल्कि उनकी कल्पनाओं को पंख देने वाला ज़रिया भी है। क्रेयॉन से रंग भरना बच्चों को जितना मज़ेदार लगता है, उतना ही यह उनकी सोच, मोटर स्किल्स और रचनात्मकता को निखारने में भी मदद करता है। लेकिन अगर कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो बच्चों का ड्रॉइंग का अनुभव और भी बेहतर हो सकता है और उनकी कला में गहराई नज़र आती है।
सही रंगों का चुनाव बेहद ज़रूरी है
जब बच्चों के लिए क्रेयॉन खरीदें, तो उनकी उम्र और ज़रूरत का ज़रूर ध्यान रखें। छोटे बच्चों के लिए मोटे और चमकीले रंगों वाला सेट बेहतर रहता है, ताकि उन्हें पकड़ने में आसानी हो और ड्रॉइंग में रंग साफ दिखे। वहीं थोड़े बड़े बच्चों के लिए पतले और अलग-अलग शेड्स वाला सेट चुनें, जिससे वे अपनी कल्पना को खूबसूरती से कागज पर उतार सकें। सही रंगों का चुनाव बच्चों के ड्रॉइंग को और भी आकर्षक बनाता है।
कागज की गुणवत्ता ड्रॉइंग का मजा बढ़ाती है
अक्सर लोग इस पर ध्यान नहीं देते, लेकिन मोटा और चिकना कागज क्रेयॉन से बनी ड्रॉइंग को न सिर्फ़ खूबसूरत बनाता है, बल्कि रंगों को भी लंबे समय तक टिकने में मदद करता है। अगर पतले या खराब कागज पर क्रेयॉन इस्तेमाल करें, तो रंग फैल सकते हैं और पूरी तस्वीर खराब हो सकती है। इसलिए अच्छा और मजबूत कागज चुनना बेहद ज़रूरी है।
ड्रॉइंग करते समय दबाव का संतुलन बनाए रखें
बच्चों को सिखाएं कि ड्रॉइंग बनाते वक्त न बहुत तेज़ दबाव डालें और न ही बहुत हल्का। ज़्यादा दबाव डालने से क्रेयॉन जल्दी टूट सकते हैं या खत्म हो सकते हैं, जबकि बहुत हल्का दबाव डालने पर रंग फीका दिख सकता है। सही दबाव डालने से रंग सुंदर दिखेंगे और क्रेयॉन भी लंबे समय तक चलेंगे।
रंगों को मिलाना भी सिखाएं
बच्चों को यह भी बताएं कि अलग-अलग रंगों को मिलाकर नए शेड्स बनाए जा सकते हैं, जैसे लाल और पीला मिलाकर नारंगी या नीला और पीला मिलाकर हरा। इससे उनकी रचनात्मकता और भी बढ़ती है और उन्हें ड्रॉइंग में नए-नए प्रयोग करने में मजा आता है।
ड्रॉइंग के बाद सफाई की आदत डालें
खेल या ड्रॉइंग के बाद क्रेयॉन को सही जगह पर रखना सिखाएं। बच्चों को बताएं कि क्रेयॉन पर अगर धूल जम जाए, तो उसे हल्के कपड़े से साफ करें ताकि क्रेयॉन ज्यादा समय तक टिकें। इस तरह वे न सिर्फ़ सफाई रखना सीखेंगे, बल्कि अपनी कला सामग्री की भी कद्र करना भी सीख जाएंगे।
इन आसान लेकिन असरदार टिप्स को अपनाकर बच्चे क्रेयॉन ड्रॉइंग को और भी मज़ेदार बना सकते हैं। इससे उनकी कला में नया निखार आएगा और वो खुद पर गर्व महसूस करेंगे।

You may also like
- सुहागिनों के पैरों में खूब जचेंगी ये ट्रेंडी बिछिया, पैरों की खूबसूरती कर देंगी डबल, रोज पहनने के लिए परफेक्ट
- 'मां-बाप वो होते हैं, जो बच्चों पर हर चीज का एहसान जताते हैं'…एक बेटी ने पेरेंट्स पर निकाली भड़ास, कहीं ऐसी-ऐसी बातें
- मुंहासों ने चेहरे का कर दिया बुरा हाल, तो घर पर ही बनाएं ऐसे 5 ऐक्ने पैक जो आपके चेहरे को देंगे साफ सुथरा निखार
- Health Tips- ब्लैक कॉफी को इस तरह करें डाइट में शामिल, जानिए इसके फायदे
- Health Tips- भीगे हुए काले चने खाली पेट खाने से मिलते हैं ये फायदें, आइए जानें