गंदे और पीले लंच बॉक्स को बनाएं फिर से नया, इन 4 आसान घरेलू नुस्खों से
स्कूल या ऑफिस ले जाते समय प्लास्टिक लंच बॉक्स का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। लेकिन कुछ दिनों के इस्तेमाल के बाद इनमें तेल के दाग लग जाते हैं, जिससे ये पीले और गंदे दिखने लगते हैं। ऐसे में न तो इन्हें दूसरों के सामने निकालने का मन करता है और न ही इनमें से खाना खाने का।
अगर आप भी ऐसे लंच बॉक्स को लेकर परेशान हैं, तो चिंता न करें। यहां हम आपको कुछ बेहद आसान और असरदार घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपका लंच बॉक्स कुछ ही मिनटों में नया और चमकदार नजर आने लगेगा।
1. बेकिंग सोडा है सबसे आसान उपाय
बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लीनिंग एजेंट है जो प्लास्टिक से दाग और बदबू को हटाने में बहुत असरदार है। इसके लिए आपको करना बस इतना है:
2. नमक और नींबू का जादू
नमक और नींबू दोनों ही नेचुरल क्लीनर हैं। इन्हें साथ मिलाकर आप कमाल कर सकते हैं:
लंच बॉक्स तुरंत चमक उठेगा और ताजगी भी आ जाएगी।
3. बोरेक्स पाउडर से करें डीप क्लीनिंग
अगर आपका लंच बॉक्स बहुत ज्यादा गंदा हो गया है, तो बोरेक्स पाउडर एक बेहतरीन उपाय है:
इससे प्लास्टिक के साथ-साथ स्टील और एल्यूमिनियम टिफिन भी साफ हो जाते हैं।
4. सफेद सिरका और रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल करें
सिरका बदबू को भी दूर करता है और लंच बॉक्स को क्लीन व फ्रेश बनाता है।
इन आसान घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपने पुराने और गंदे प्लास्टिक लंच बॉक्स को मिनटों में नया जैसा बना सकते हैं। न तो किसी महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट की ज़रूरत है, न ही ज्यादा मेहनत की। अगली बार जब टिफिन गंदा हो जाए, तो इन ट्रिक्स को ज़रूर आज़माएं।

You may also like
- Health Tips: ये हैं स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षण, नहीं करें नजरअंदाज
- Beauty Tips: चेहरे की खूबूसरती बढ़ा देगा मुल्तानी मिट्टी से बना ये फेस पैक
- फर्श की सफाई में रोज पोछा लगाना कहीं पड़ न जाए भारी, इन बातों का रखें ध्यान
- राखी पर पाना चाहती हैं एकदम हटके लुक? ट्राई करें ये ट्रेंडी डिजाइनर ब्लाउज, हर कोई करेगा तारीफ!
- क्या आपकी रसोई में भी लग गई है चींटियों की कतार? इन 3 चीजों की गंध से तुरंत भागेंगी दूर!
- एक लीटर गर्म पानी लें।
- उसमें 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
- इसमें लंच बॉक्स को 10 मिनट के लिए डुबो दें।
- फिर ब्रश की मदद से रगड़कर धो लें।
इससे टिफिन के पुराने तेल और मसालों के दाग भी हट जाएंगे।
2. नमक और नींबू का जादू
नमक और नींबू दोनों ही नेचुरल क्लीनर हैं। इन्हें साथ मिलाकर आप कमाल कर सकते हैं:
- एक लीटर पानी में 2 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच नमक डालें।
- इस पानी को थोड़ा गर्म करें।
- अब इसमें लंच बॉक्स डाल दें और 5 मिनट तक छोड़ दें।
- फिर ब्रश से रगड़कर धो लें।
लंच बॉक्स तुरंत चमक उठेगा और ताजगी भी आ जाएगी।
3. बोरेक्स पाउडर से करें डीप क्लीनिंग
अगर आपका लंच बॉक्स बहुत ज्यादा गंदा हो गया है, तो बोरेक्स पाउडर एक बेहतरीन उपाय है:
- एक बाउल में 1-2 कप पानी लें।
- उसमें 1 चम्मच बोरेक्स पाउडर मिलाएं।
- इस मिक्सचर को टूथब्रश से लंच बॉक्स पर लगाएं।
- 10 मिनट बाद ब्रश से रगड़कर साफ करें।
इससे प्लास्टिक के साथ-साथ स्टील और एल्यूमिनियम टिफिन भी साफ हो जाते हैं।
4. सफेद सिरका और रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल करें
- एक कप सफेद सिरका लें और उसमें लंच बॉक्स को कुछ देर के लिए भिगो दें।
- इसके बाद ब्रश से रगड़कर धो लें।
- चाहें तो रबिंग अल्कोहल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं दाग हटाने के लिए।