अब इंग्लिश सीखें बिना किसी कोचिंग के, घर बैठे अपनाएं ये आसान तरीका

Newspoint
आज के टाइम में जो इंग्लिश बोलता है, उसे ज्यादा स्मार्ट समझा जाता है। चाहे दुकान से सामान खरीदना हो, बच्चों के स्कूल में बात करनी हो या ऑफिस में मीटिंग – हर जगह इंग्लिश ज़रूरी हो गई है। लेकिन अगर आपकी इंग्लिश कमजोर है या बोलने में झिझकते हैं, तो चिंता मत कीजिए। आप घर बैठे, बिना किसी कोचिंग के, सिर्फ 10 दिन में कामचलाऊ इंग्लिश बोलना सीख सकते हैं।
Hero Image

You may also like



हम आपको बताएंगे ऐसे 10 आसान इंग्लिश वाक्य, जो रोज़मर्रा की बातचीत में खूब काम आते हैं। साथ में कुछ आसान टिप्स भी देंगे, जिससे आपकी प्रैक्टिस और मजेदार बन जाएगी।

अंग्रेजी क्यों जरूरी है?


1. हर जगह काम आती है – दुकान, मॉल, ऑफिस, स्कूल, हॉस्पिटल हर जगह इंग्लिश बोलने की जरूरत पड़ सकती है।
2. नौकरी और पढ़ाई में फायदा – कई जगहों पर बेसिक इंग्लिश आना जरूरी होता है। इससे आप न सिर्फ़ बच्चों की पढ़ाई में मदद कर सकते हैं, बल्कि नौकरी पाने में भी आसानी होती है।
3. कॉन्फिडेंस बढ़ता है – जब आप इंग्लिश में बात करते हैं तो अंदर से आत्मविश्वास बढ़ता है।
4. टेक्नोलॉजी की भाषा – मोबाइल, इंटरनेट, ऐप्स सब कुछ इंग्लिश में है। अगर आप टेक्नोलॉजी को अच्छे से समझना चाहते हैं, तो थोड़ा बहुत इंग्लिश जानना ज़रूरी है।
5. लोगों से जुड़ने में मदद – नई जगहों पर, ट्रैवल करते वक्त, इंग्लिश आपकी मदद करती है। और लोगों से जुड़ने में आसानी होती है।

ऐसे करें शुरुआत, बिना डर के

  1. सुनें और दोहराएं – इंग्लिश गाने, कार्टून या डायलॉग्स सुनें और बोलने की प्रैक्टिस करें।
  2. हर दिन 2-3 वाक्य याद करें – उन्हें ज़ोर से बोलें और यूज़ में लाएं।
  3. आईने के सामने बोलें – इससे आपकी बोलने की हिचक कम होगी।
  4. फ्री ऐप्स का इस्तेमाल करें – इंग्लिश सीखने के लिए बहुत सारे ऐप्स भी आते है।
  5. गलतियों से न डरें – शुरुआत में गलत बोलना नॉर्मल है, धीरे-धीरे सुधार आएगा।

याद कर लें ये 10 आसान इंग्लिश वाक्य:

  1. Hello, how are you? – हेलो, आप कैसे हैं?
  2. What is your name? – आपका नाम क्या है?
  3. How much is this for? – ये कितने का है?
  4. Can you help me? – क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं?
  5. Where is the bathroom? – बाथरूम कहां है?
  6. I don’t understand. – मुझे समझ नहीं आया।
  7. Thank you very much – बहुत-बहुत धन्यवाद
  8. What time is it? – समय क्या हुआ है?
  9. I want water – मुझे पानी चाहिए।
  10. See you later – फिर मिलते हैं।

रोज़ की आदतों में इंग्लिश को ऐसे लाएं:

  • सुबह 10 मिनट इन वाक्यों को ज़ोर से बोलें।
  • ‘Yes’, ‘No’ जैसे छोटे शब्दों से शुरुआत करें।
  • घर के सामानों के नाम इंग्लिश में बोलें।
  • इंटरनेट के जरिये इंग्लिश कॉन्वर्सेशन वीडियो देखें।
  • हर हफ्ते 5 नए वाक्य सीखें।
  • अपनी आवाज़ रिकॉर्ड करके सुनें।

इंग्लिश सीखना मुश्किल नहीं है, बस रोज़ाना थोड़ा वक्त देना और डर को दूर करना ज़रूरी है। जब आप हर दिन थोड़ी-थोड़ी प्रैक्टिस करेंगे, तो खुद-ब-खुद आपकी इंग्लिश सुधरने लगेगी। तो अब और इंतज़ार क्यों? आज से ही शुरुआत करें और 10 दिन में फर्राटेदार इंग्लिश बोलना शुरू करें।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint