सुबह बिस्तर छोड़ना लगता है मुश्किल? ये 5 आदतें बदल देंगी आपकी सुबहें

Newspoint
आजकल बहुत से लोगों को सुबह उठते ही थकान महसूस होती है। दिनभर कुछ करने का मन नहीं करता, बस हर काम टालते रहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो समझ लीजिए कि अब अपनी लाइफस्टाइल और डेली रूटीन में थोड़ा बदलाव करने का टाइम आ गया है।
Hero Image


यहां हम आपको कुछ आसान से टिप्स बता रहे हैं, जो आपको आलस से बाहर निकालेंगे और दिनभर फ्रेश और एनर्जेटिक बनाए रखेंगे।

1. एक तय टाइम पर सोएं और उठें


हर रोज एक ही टाइम पर सोने और उठने की आदत डालें। जब आपकी बॉडी क्लॉक सेट हो जाती है तो नींद टाइम पर आती है और उठते ही फ्रेश फील होता है। सुबह उठकर हल्की धूप जरूर लें, इससे शरीर को विटामिन D मिलता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

2. नहाना ना भूलें


सुबह उठते ही ठंडे या गुनगुने पानी से नहा लें। इससे नींद पूरी तरह खुल जाती है, मूड फ्रेश होता है और दिनभर एक्टिव फील होता है।

3. तांबे के बर्तन में रखा पानी पिएं

रात में तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें और सुबह खाली पेट वही पानी पिएं। इसे आयुर्वेद में उषापान कहते हैं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है, पाचन सुधरता है और एनर्जी मिलती है।

4 सुबह थोड़ा वर्कआउट करें

You may also like



सुबह उठकर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें जैसे स्ट्रेचिंग, वॉक या योगा। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आलस दूर भागता है।

5. हेल्दी खाना खाएं

फास्ट फूड और ऑयली चीजें कम खाएं, क्योंकि ये शरीर को भारी बनाते हैं और सुस्ती लाते हैं। सुबह खाली पेट भीगे बादाम और अखरोट खाएं। नाश्ते में ओट्स, स्प्राउट्स या फ्रूट्स लें। नारियल पानी और ताजे फलों का जूस भी बहुत फायदेमंद होता है।

6. हरी घास पर नंगे पैर चलें

शाम के समय थोड़ी देर के लिए पार्क में जाकर हरी घास पर नंगे पैर चलें। इससे नींद अच्छी आती है, मूड अच्छा रहता है और स्ट्रेस कम होता है। जब नींद अच्छी होगी तो दिनभर आलस नहीं सताएगा।


7. पॉजिटिव सोच रखें

हमेशा नेगेटिव सोचने से मन भारी लगता है और कुछ करने का मन नहीं करता। खुद को मोटिवेट करने की कोशिश करें, छोटे-छोटे टारगेट बनाएं और हर दिन कुछ अच्छा सोचें।


अगर आप सच में आलस से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए आसान टिप्स को अपनी लाइफ में अपनाएं। कुछ ही दिनों में आप खुद में फर्क महसूस करेंगे – आप ज्यादा एक्टिव, फ्रेश और एनर्जेटिक नजर आएंगे। तो फिर देर किस बात की? आज से ही शुरुआत करें।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint